अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला अपनी रिलीज के 23 दिन बाद भी सिनेमाघरों में डटी हुई है और कमाई भी कर रही है। बीच में फिल्म की कमाई के आंकड़े में काफी गिरावट आ गई थी, लेकिन हालिया रिपोर्ट की मानें तो फिल्म की कमाई ने एक बार रफ्तार पकड़ ली है। इसी बीच मूवी का 23वें दिन का कलेक्शन का आंकड़ा आ गया है।

Bhooth Bangla Collection Day 23: अक्षय कुमार की 2026 में रिलीज हुई पहली फिल्म भूत बंगला ने ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाकर रखा है। फिल्म लगातार कमाई कर रही है। डायरेक्टर प्रियदर्शन की ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जा रही है। यहीं वजह से है कि फिल्म के चौथे वीकेंड में एंट्री करने पर इसकी कमाई में कोई कमी नजर नहीं आई है। इसी बीच मूवी का 23वें दिन का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आ गया है। बता दें कि फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी कब्जा कर रखा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फिल्म भूत बंगला का 23वें दिन का कलेक्शन

कुछ दिनों की धीमी शुरुआत के बाद अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर अचानक रफ्तार पकड़ ली है और 23वें दिन शानदार प्रदर्शन किया है। वीकेंड शुरू होते ही फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिला, जो दर्शकों की दोबारा दिलचस्पी का संकेत देता है। एक ही दिन में कलेक्शन में शानदार बढ़त देखने को मिली। कलेक्शन के ताजा आंकड़े बताते हैं कि फिल्म में अभी भी सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन करने का दमखम बाकी है। sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म अपनी रिलीज के 23वें दिन यानी चौथे शनिवार को 3 करोड़ की धांसू कमाई की। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक नेट 154.75 करोड़ कमा लिए हैं। वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 183.63 करोड़ हो गया है। फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 53 करोड़ कमा लिए हैं। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो मूवी ने 236.63 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म को 4115 में दिखाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें... Mother's Day: करोड़ों की मालकिन हैं TV की TOP 5 सिंगल मदर, हैरान करेंगी एक की दौलत

Bhooth Bangla का वीक वाइज कलेक्शन

Bhooth Bangla ने अपनी रिलीज के पहले वीकेंड 84.40 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे वीकेंड इसकी कमाई 43.75 करोड़ रही। वहीं, तीसरे वीकेंड मूवी ने 21.85 करोड़ कमाए। फिल्म के पिछले 5 दिन का कलेक्शन का आंकड़ा देखे तो ये कम ज्यादा होता रहा। 19वें दिन इसने 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। 20वें दिन इसने 1.75 करोड़ कमाए। 21वें दिन इसका बिजनेस 1.75 करोड़ रहा। 22वें दिन भी फिल्म ने 1.75 करोड़ ही कमाए। वहीं, 23वें दिन की इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और इसने 3 करोड़ का कारोबार किया। बता दें कि वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल और राजपाल यादव की इस फिल्म का बजट 120 करोड़ है।

ये भी पढ़ें... Drishyam 3 में कौन बनी मोहनलाल की 'पत्नी', दोनों की उम्र में कितने साल का फासला?