
तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा है। एक भयानक सड़क हादसे में युवा एक्टर भरत कांत की जान चली गई। इस हादसे में जाने-माने सिनेमैटोग्राफर त्रिलोक की भी मौत हो गई है। इस घटना ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है। ANI के मुताबिक, यह हादसा बोंगलूर गेट पर आउटर रिंग रोड पर हुआ, जब वे नेल्लोर से हैदराबाद जा रहे थे। ऐसा लगता है कि उनकी कार पीछे से आ रहे एक कंटेनर ट्रक से टकरा गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि एक्टर भरत कांत और कैमरामैन त्रिलोक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
भरत (31) और त्रिलोक (31), दोनों ही तेलुगु सिनेमा इंडस्ट्री के उभरते हुए सितारे थे। आदिबाटला के इंस्पेक्टर बी. रवि कुमार ने बताया, "जब कार एग्जिट नंबर 12 के पास पहुंची, तो भरत कांत, जो गाड़ी चला रहे थे, ने आगे चल रहे एक कंटेनर ट्रक को टक्कर मार दी। भरत कांत और साई त्रिलोक दोनों को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।"
भरत कांत हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'टैलेंट' में हीरो के तौर पर नजर आए थे और अपने काम के लिए उन्हें काफी पहचान मिली थी। उन्होंने तेलुगु और हिंदी वेब सीरीज में भी काम किया था और दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गए थे। भरत एक एक्टर होने के साथ-साथ डांसर और कंटेंट क्रिएटर भी थे। इंस्टाग्राम पर उनके 40,000 से ज्यादा फॉलोअर्स और यूट्यूब पर करीब 30,000 सब्सक्राइबर्स थे। 2021 में, वह फिल्म 'ग्रामम' में दिखाई दिए थे, जिसे चेन्ना नारायण ने डायरेक्ट किया था और रूपा श्रीदेवी लीड रोल में थीं। एक्टर 2024 की फिल्म 'टेनेंट' में भी नजर आए थे।
वहीं, त्रिलोक ने कई तेलुगु फिल्मों के लिए सिनेमैटोग्राफर के तौर पर काम किया था और इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई थी। जैसे ही यह दुखद खबर सामने आई, फिल्मी सितारों और फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों का कहना है कि एक साथ दो टैलेंटेड लोगों को खोना वाकई बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।