MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Top 10 News
India Today CVoter MOTN Survey
Nepal Flash Flood 2026
Nepal Flood Video
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Entertainment
  • Dhurandhar 2 की बदौलत बना सबसे बड़ा रिकॉर्ड, 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी दुनियाभर में 3100 करोड़ पार!

Dhurandhar 2 की बदौलत बना सबसे बड़ा रिकॉर्ड, 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी दुनियाभर में 3100 करोड़ पार!

रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने भारतीय सिनेमा का इतिहास बदल दिया। ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ ने मिलकर दुनियाभर में 3186 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसके साथ ही यह 3100 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली पहली भारतीय फिल्म फ्रेंचाइजी बन गई है।

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : May 11 2026, 11:20 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने रचा भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा इतिहास
Image Credit : ChatGPT/Instagram

‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने रचा भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा इतिहास

भारतीय सिनेमा में अब तक कई बड़ी फ्रेंचाइजी आईं, लेकिन ‘धुरंधर’ ने जो कर दिखाया, वह पहले कभी नहीं हुआ। रणवीर सिंह की इस मेगा फ्रेंचाइजी ने दुनियाभर में 3186.22 करोड़ रुपए की कमाई कर नया रिकॉर्ड बना दिया है। इसके साथ ही ‘धुरंधर’ 3100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय फिल्म फ्रेंचाइजी बन गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
'धुरंधर' के पहले पार्ट ने बदली थी पूरे गेम की तस्वीर
Image Credit : Jio Studios

'धुरंधर' के पहले पार्ट ने बदली थी पूरे गेम की तस्वीर

‘धुरंधर’ का पहला पार्ट किसी इवेंट फिल्म की तरह रिलीज नहीं हुआ था। शुरुआती दिनों में फिल्म को ठीक-ठाक ओपनिंग मिली, लेकिन शानदार वर्ड ऑफ माउथ ने इसे बॉक्स ऑफिस मॉन्स्टर बना दिया। भारत ही नहीं, विदेशों में भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई की। लंबे थिएटर रन के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1354.84 करोड़ रुपए पहुंच गया। इसी फिल्म ने फ्रेंचाइजी की नींव को मजबूत बनाया और सीक्वल के लिए माहौल तैयार कर दिया।

यह भी पढ़ें : Bhooth Bangla Collection Day 24 : 'भूत बंगला' ने फिर पकड़ी रफ़्तार, चौथे रविवार कमाए इतने करोड़

36
‘धुरंधर 2’ बनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी इवेंट फिल्म
Image Credit : X

‘धुरंधर 2’ बनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी इवेंट फिल्म

पहले पार्ट की बंपर सफलता के बाद ‘धुरंधर 2’ को लेकर दर्शकों में अलग ही क्रेज देखने को मिला। रिलीज से पहले ही फिल्म को बॉलीवुड की सबसे बड़ी इवेंट फिल्म कहा जाने लगा था। रिलीज के बाद फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग दर्ज की और कई बड़े रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए। 50 दिन से ज्यादा समय गुजरने के बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है। koimoi.com की रिपोर्ट के मुताबिक, 52वें दिन तक फिल्म दुनियाभर में 1831.38 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है।

46
‘बाहुबली’ भी पीछे, ‘धुरंधर’ बनी नंबर 1 फ्रेंचाइजी
Image Credit : X

‘बाहुबली’ भी पीछे, ‘धुरंधर’ बनी नंबर 1 फ्रेंचाइजी

अगर दोनों फिल्मों की कमाई को जोड़ा जाए तो ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस 3186.22 करोड़ रुपए पहुंच चुका है। इस आंकड़े के साथ इसने भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ‘बाहुबली’ फ्रेंचाइजी के नाम था, जिसने करीब 2450 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। यानी ‘धुरंधर’ ने सिर्फ रिकॉर्ड नहीं तोड़े, बल्कि एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया।

यह भी पढ़ें : Sunny Deol New Movie: Gadar 3 पर आया बड़ा अपडेट, बॉक्स ऑफिस पर फिर दहाड़ेगा तारा सिंह!

56
450 करोड़ के बजट से बना 3000 करोड़ का साम्राज्य
Image Credit : instagram

450 करोड़ के बजट से बना 3000 करोड़ का साम्राज्य

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फ्रेंचाइजी का अनुमानित बजट करीब 450 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म को ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने Jio Studios और B62 Studios के बैनर तले प्रोड्यूस किया। फिल्म की भव्यता, एक्शन स्केल और इमोशनल ड्रामा ने बड़े स्तर पर दर्शकों को जोड़ा। यही वजह रही कि यह फ्रेंचाइजी सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी बॉक्स ऑफिस सेंसेशन बन गई।

66
रणवीर सिंह समेत इन स्टार्स ने बनाई फिल्म को मेगा ब्लॉकबस्टर
Image Credit : X

रणवीर सिंह समेत इन स्टार्स ने बनाई फिल्म को मेगा ब्लॉकबस्टर

‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, गौरव गेरा और दानिश पंडोर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए। दमदार स्टारकास्ट और बड़े स्केल ने फिल्म को एक अलग लेवल पर पहुंचाया। खास बात यह रही कि फिल्म को सिर्फ मास ऑडियंस ही नहीं, बल्कि फैमिली और इंटरनेशनल दर्शकों का भी जबरदस्त सपोर्ट मिला।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
रणवीर सिंह
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Toxic Dialogues: यश की ‘टॉक्सिक’ के 25 धांसू डायलॉग्स, हर लाइन में एटिट्यूड ऐसा कि याद रह जाए!
Recommended image2
Raksha Bandhan: ये 3 सेलेब्स रियल लाइफ में भाई-बहन, पर्दे पर इस रोल में आए नजर
Recommended image3
Toxic Collection Day 2: दूसरे दिन ही धड़ाम हुई 'टॉक्सिक'! 64% गिर कर इतने पर सिमटी यश की फिल्म
Recommended image4
न कोई बड़ा स्टार, न प्रमोशन, तीसरे हफ्ते में दौड़ पड़ी 150 मिनट की यह फिल्म, कमाई ने किया हैरान
Recommended image5
'वो अपने कजिन्स से शादी...' कृति सेनन के ब्रालेट रक्षा बंधन ऐड पर ये क्या कह गईं कंगना रनौत?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved