Daadi Ki Shaadi Collection Day 3: 'दादी की शादी' हिट या फ्लॉप? 3 दिन में कितनी लागत निकाल पाई

Published : May 11, 2026, 12:36 PM IST
Daadi Ki Shaadi Day 3 Collection

सार

कपिल शर्मा और नीतू कपूर स्टारर ‘दादी की शादी’ ने कमजोर ओपनिंग के बाद अगले दो दिन शानदार ग्रोथ हासिल की। लेकिन फिल्म पहले वीकेंड में इतनी कमाई नहीं कर पाई, जो यह श्योरिटी दे सके कि यह बजट रिकवर कर लेगी। हफ्ते के आगे के के दिनों में फिल्म की कमाई इसका मुकद्दर तय करेगी। फिल्म की असली ताकत इसकी फैमिली ऑडियंस है। लेकिन इसका भविष्य खतरे में है।

कपिल शर्मा और नीतू कपूर की फैमिली कॉमेडी फिल्म ‘दादी की शादी’ धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है। फिल्म ने पहले दिन भले ही निराशाजनक शुरुआत की हो, लेकिन वीकेंड आते-आते इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। खासकर फैमिली ऑडियंस और कॉमेडी पसंद करने वाले दर्शकों के बीच फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दादी की शादी जैसे मजेदार कॉन्सेप्ट और इमोशनल फैमिली ड्रामे ने लोगों को थिएटर तक खींचना शुरू कर दिया है। अब तीसरे दिन के कलेक्शन ने मेकर्स की उम्मीदें भी बढ़ा दी हैं।

'दादी की शादी' की पहले दिन फीकी शुरुआत, फिर बड़ी उछाल

कपिल शर्मा की फिल्म ‘दादी की शादी’ 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के पहले दिन फिल्म सिर्फ 60 लाख रुपए का नेट कलेक्शन कर पाई, जिसे काफी कमजोर शुरुआत माना गया। हालांकि, मेकर्स और ट्रेड एक्सपर्ट्स को भरोसा था कि फैमिली कॉमेडी होने का फायदा वीकेंड पर मिल सकता है। ऐसा ही हुआ। दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने लगभग 1.15 करोड़ रुपए की कमाई की। यह पहले दिन के मुकाबले करीब 92% ज्यादा थी। वहीं रविवार को फिल्म ने और तेजी पकड़ी और कलेक्शन 1.30 से 1.40 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। यानी तीसरे दिन करीब 22% का और उछाल देखने को मिला। तीन दिन यानी पहले वीकेंड का फिल्म का नेट कलेक्शन लगभग 3.45 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन करीब 4.14 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 की बदौलत बना सबसे बड़ा रिकॉर्ड, 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी दुनियाभर में 3100 करोड़ पार!

'दादी की शादी' की कहानी दर्शकों को आ रही पसंद

फिल्म की कहानी में दादी की दूसरी शादी और परिवार के भीतर होने वाली मजेदार घटनाओं को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया गया है, जिसने धीरे-धीरे दर्शकों का ध्यान खींचना शुरू किया। वीकेंड में थिएटरों में फैमिली ऑडियंस की अच्छी भीड़ नजर आई। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर वर्ग के दर्शकों ने फिल्म की हल्की-फुल्की कॉमेडी और इमोशनल मोमेंट्स को पसंद किया। यही वजह रही कि फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ लगातार मजबूत होता गया।

यह भी पढ़ें : Bhooth Bangla Collection Day 24 : 'भूत बंगला' ने फिर पकड़ी रफ़्तार, चौथे रविवार कमाए इतने करोड़

'दादी की शादी' बजट निकालने से काफी दूर, पर उम्मीदें जिंदा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘दादी की शादी’ का बजट करीब 20-21 करोड़ रुपए है। ऐसे में तीन दिनों में लगभग 3.45 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन फिल्म के लिए बहुत बड़ा आंकड़ा नहीं है।यह लागत के मुकाबले लगभग 16.48-17.25 फीसदी ही है। फिल्म में नीतू कपूर, कपिल शर्मा, रिद्धिमा कपूर, सादिया खतीब और आर शरत कुमार जैसे कलाकार नजर आए हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फैमिली ऑडियंस का सपोर्ट बना रह तो आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई और बेहतर हो सकती है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Krishnavataram Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कृष्णावतारम', छप्पर फाड़ कमाई
Vijay Thalapathys Oath: विजय की शपथ, 2 मांओं के 2 इमोशन-एक कहानी में खुशी और गम