Peddi Collection Day 2 : 'पेद्दी' की कमाई में उछाल या बॉक्स ऑफिस पर बेहाल? जानिए दूसरे दिन का हाल

Published : Jun 05, 2026, 08:20 PM ISTUpdated : Jun 05, 2026, 10:39 PM IST
Peddi Box office Day 2 Collection

सार

क्या राम चरण की ‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन रफ़्तार पकड़ी? क्या पहले दिन ही ₹100 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली 'पेद्दी' 200 करोड़ क्लब में एंट्री के लिए है तैयार? क्या RRR स्टार की यह सबसे बड़ी वापसी है? क्या 'पेद्दी' की कहानी और म्यूजिक ने भी कमाल कर दिया?

राम चरण की नई फिल्म ‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है और रिलीज के पहले ही दो दिनों में इसने ट्रेड एक्सपर्ट्स को चौंका दिया है। फिल्म ने पहले दिन ही शानदार ओपनिंग के साथ ₹100 करोड़ ग्रॉस क्लब में एंट्री कर ली, जबकि दूसरे दिन तक इसकी कमाई और बढ़ गई। Sacnilk के मुताबिक़, फिल्म का घरेलू और वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगातार तेजी से बढ़ रहा है। RRR के बाद यह राम चरण की एक बड़ी कमबैक फिल्म मानी जा रही है, जिसने दर्शकों के बीच मजबूत पकड़ बना ली है।

'पेद्दी' ने दूसरे दिन कितनी कमाई की?

ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक़, दूसरे दिन 'पेद्दी' ने ₹26.90 करोड़ कमाए।  अगर पहले दिन की कमाई से तुलना करें तो इसमें 47.3 फीसदी की गिरावट आई है। पेड प्रीव्यू और पहले दिन के कलेक्शन को मिलाने के बाद भारत में कुल नेट कमाई ₹96.40 करोड़ तक पहुंच गई है। इसी के साथ फिल्म का ग्रॉस घरेलू कलेक्शन ₹114.49 करोड़ हो गया है। बात वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें तो यह फिल्म पहले ही दिन ग्रॉस 100 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गई थी। दो दिन में यह आंकड़ा 142.49 करोड़ रुपए हो गया है। ओवरसीज मार्केट से इस फिल्म ने 28 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। 

'पेद्दी' का डे वाइज कलेक्शन कैसा रहा?

  • पेड प्रीव्यू : 18.50 करोड़ रुपए
  • पहला दिन (गुरुवार) : 51 करोड़ रुपए
  • दूसरा दिन (शुक्रवार) : 26.90 करोड़ रुपए

भारत में कुल नेट कलेक्शन : 96.40 करोड़ रुपए

मेकर्स का दावा पहले दिन 'पेद्दी' कमाए 135 करोड़ रुपए

'पेद्दी' के पहले दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को लेकर मेकर्स ने जो दावा किया है, वह ट्रेड रिपोर्ट्स से अलग है। शुक्रवार को फिल्म की निर्माता कंपनी वृद्धि सिनेमाज ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "Box office CHAMPION - #PEDDI SIR... Rs 135.36 CR+ gross worldwide on Day 1... Meet #PEDDI now in cinemas.” जबकि ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक़, 'पेद्दी' ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 110.49 करोड़ रुपए की कमाई की। माना जा रहा है कि वीकेंड पूरा होने से पहले ही यह फिल्म वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल हो जाएगी।

'पेद्दी' की कहानी और स्टारकास्ट

फिल्म 1980 के दशक के ग्रामीण आंध्र प्रदेश की कहानी दिखाती है। इसमें राम चरण एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जो समाज में सम्मान पाने के लिए पहलवान बनता है। फिल्म में राम चरण के अलावा जान्हवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा, बोमन ईरानी जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

वर्कआउट छोड़ Akshara Singh ने जिम में मचाया धमाल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Kiss Scene का फायदा उठाकर को-एक्टर ने पार की हद, सेट से होटल तक खौफ में रही एक्ट्रेस!