बॉक्स ऑफिस के बाद अब OTT पर आ रही राम चरण की 'पेद्दी', जानिए कब और कहां देखें?

Published : Jul 04, 2026, 06:28 PM IST
Peddi OTT Release Date

सार

राम चरण की पैन इंडिया मूवी 'पेद्दी' थिएटर के बाद OTT पर दस्तक देने जा रही है। मेकर्स ने डिजिटल रिलीज का ऐलान कर दिया है, जिससे फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है।

राम चरण की 'पेद्दी' अब OTT पर मचाएगी धमाल, बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई के बाद मेकर्स ने फिल्म की डिजिटल रिलीज का ऐलान कर दिया है। अब दर्शक जल्द ही इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को घर बैठे देख सकेंगे। फिल्म ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया था और दुनियाभर में 338 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया। जाह्नवी कपूर, शिव राजकुमार और जगपति बाबू जैसे सितारों से सजी यह फिल्म अब अपनी दूसरी पारी शुरू करने के लिए तैयार है। पढ़ें 'Peddi' की OTT रिलीज से जुड़ी डिटेल...

OTT पर कब से देखें 'पेद्दी'?

राम चरण और जान्हवी कपूर स्टार फिल्म 'पेद्दी' अब 9 जुलाई 2026 से OTT पर स्ट्रीम होगी। थिएटर रिलीज के करीब एक महीने बाद मेकर्स ने इसकी डिजिटल रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। सिनेमाघरों में फिल्म देखने से चूक गए दर्शकों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है।

यह भी पढ़ें : ALPHA की OTT रिलीज पर बड़ा अपडेट, कब और कहां देख पाएंगे आलिया भट्ट की फिल्म?

OTT पर कहां देखें 'पेद्दी'?

OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फिल्म की डिजिटल रिलीज का ऐलान किया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, "खेल बदल सकता है, लेकिन असली चैंपियन कभी नहीं बदलता। 'पेद्दी' 9 जुलाई से तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में देखें। हिंदी वर्जन भी जल्द आएगा।" पोस्ट से स्पष्ट है कि फिलहाल यह फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध होगी। हिंदी दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

 

 

बॉक्स ऑफिस पर कितना रहा 'पेद्दी' का कलेक्शन?

डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बनी 'पेद्दी' 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यू मिले, लेकिन दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में 340 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 285.47 करोड़ रुपये रहा।

यह भी पढ़ें : 28 साल बाद साथ लौटे सनी देओल-अक्षय खन्ना, 'इक्का' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

'पेद्दी' की स्टार कास्ट में कौन-कौन?

फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आई हैं। इसके अलावा शिव राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु, बोमन ईरानी और रवि किशन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं। फिल्म का संगीत और बैकग्राउंड स्कोर ऑस्कर विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान ने तैयार किया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Hrithik Roshan Divorce: क्या सच में सुजैन खान को मिले थे 400 करोड़? 12 साल बाद खुलासा
YRF स्पाई यूनिवर्स के 5 सबसे अमीर विलेन, नं. 1 वाले के पास 'अल्फा' के बॉबी देओल से 7 गुना दौलत!