Peddi Twitter Review: पसंद आई या नहीं राम चरण की पेड्डी, पढ़ें सोशल मीडिया रिएक्शन

Published : Jun 04, 2026, 11:15 AM ISTUpdated : Jun 04, 2026, 01:02 PM IST
peddi twitter review ram charan film social media recations netizens call sports drama watchable entertainer

सार

Ram Charan Peddi Twitter Review: पेड्डी फिल्म को ट्विटर पर कैसी प्रतिक्रिया मिल रही है? क्या पेड्डी फिल्म दर्शकों को पसंद आई है? पेड्डी की सबसे ज्यादा तारीफ किस बात के लिए हो रही है?

साउथ सुपरस्टार राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म पेड्डी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म देखने के लिए सुबह से ही लोगों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला। बता दें कि डायरेक्टर बुची बाबू सना की ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें राम चरण 3 डिफरेंट गेम खेलते नजर आ रहे हैं। इसी बीच फिल्म का पहला शो देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर दनादन रिव्यू-कमेंट्स कर रहे हैं। फिल्म में ढेरों खामियां होने के बाद भी लोगों ने इसे मस्ट वॉच एंटरटेनिंग मूवी बताया। आइए, पढ़ते हैं सोशल मीडिया पर कमेंट्स...

Peddi Movie Review: राम चरण की 'पेद्दी' इमोशन का तूफान या स्लो ड्रामा? पढ़ें फुल रिव्यू

राम चरण की पेड्डी देखकर क्या बोले लोग

राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा पेड्डी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म को लेकर पहले से ही काफी उम्मीदें थीं और सोशल मीडिया पर दर्शकों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। वेंकी नाम के ट्वि्टर पर फिल्म को लेकर कमेंट किया- #पेड्डी का पहला हाफ औसत रहा! इंटरवल से पहले और इंटरवल के बीच का सीक्वेंस दमदार है और अब तक का सबसे बेहतरीन हिस्सा है। राम चरण का इंट्रो सीक्वेंस भी शानदार हैं। इसके अलावा बाकी सब कुछ काफी नीरस और बिखरा हुआ लगता है। हीरोइन और विलेन का गाना असरदार नहीं है। राम चरण का अभिनय और संगीत ही फिल्म को संभाले हुए हैं। एमएल रिव्यू नाम के ट्विटर पर कमेंट आया- इंटरवल सीन ने आग लगा दी। 360 डिग्री और हेलीकॉप्टर क्रिकेट शॉट्स, फ्लड लाइट्स में एआरआर के बैकग्राउंड म्यूजिक शानदार हैं। कुल मिलाकर पहला हाफ शानदार #पेड्डी। अमृत भारती नाम के यूजर ने लिखा- #पेड्डी- मास, एक्शन और भावनाओं से भरपूर पहला हाफ रोमांचक। पेड्डी के रूप में रामचरण ने अपने दमदार अंदाज और स्वैग को बखूबी निभाया। फिल्म में कई भावनात्मक सीन्स हैं जो प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए गए हैं। आर रहमान के गाने और बैकग्राउंड म्यूजिक फिल्म की जान हैं। इंटरवल का सीन फिल्म का मुख्य आकर्षण है। कुछ घिसे-पिटे सीन्स हैं, जिन्हें और बेहतर बनाया जा सकता था। शिवराजकुमार के सिर्फ दो सीन है, लेकिन वे बेहद प्रभावशाली है।

 

 

 

 

राम चरण की फिल्म पेड्डी पर आए ऐसे कमेंट्स

फिल्म पेड्डी देखकर विश्वास नाम के यूजर ने लिखा- #पेड्डी एक ऐसी एंटिक फिल्म है जो एक आम तेलुगु कमर्शियल फिल्म के बावजूद अपनी अनूठी कहानी और प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं। इस फिल्म की हर बात लाजवाब है। राम चरण का शानदार अभिनय सबसे अलग है। रहमान सर ने इस फिल्म के लिए दिल से संगीत दिया है। जगपति बाबू ने अप्पालोसूरी के किरदार में बेहतरीन अभिनय किया है। कुल मिलाकर ये एक अच्छी कहानी और दमदार अभिनय से भरपूर एक बेहतरीन स्पोर्ट्स ड्रामा है। मुझे ये फिल्म बेहद पसंद आई। दीपक नाम के यूजर ने लिखा- @AlwaysRamCharan आपने कमाल कर दिया! विश्व सिनेमा के इतिहास में अब तक के सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों में से एक। आपके दृढ़ विश्वास, समर्पण, संघर्ष और प्रतिभा को देखकर मैं दंग रह गया। इस दमदार और अद्भुत प्रदर्शन के लिए #Peddi जरूर देखें। एक्टर निखिल सिद्धार्थ ने कमेंट किया- शानदार ब्लॉकबस्टर के लिए टीम PEDDI को बधाई @AlwaysRamCharan भाई हर फ्रेम में शानदार हैं। #BucchiBabu garu एक बहुत ही संतोषजनक फिल्म पेश करते है। @RathnaveluDop garu और #ArRehman को बड़ी स्क्रीन पर अवश्य देखें। @MythriOfficial @vridDHicinemas SIXERRR #PEDDI।" इसी तरह अन्य ने भी कमेंट्स किए।

 

 

 

पेड्डी फिल्म के बारे में

डायरेक्टर बुची बाबू सना की फिल्म पेड्डी में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा, बोनम ईरानी और जगपति बाबू लीड रोल में हैं। ट्रेड ट्रैकर Sacnilk की मानें तो फिल्म ने अपने पहले दिन देशभर में लगभग तीन लाख टिकटों की एडवांस बुकिंग की है। तेलुगु वर्जन के 28 लाख से अधिक टिकट बिके, जबकि दुनियाभर में रिलीज ने पहले ही 12 करोड़ से ज्यादा एडवांस बुकिंग की है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि पहले दिन फिल्म की ओपनिंग डबल डिजिट में हो सकती है और दुनियाभर में इसकी शुरुआती ग्रॉस कमाई 35 करोड़ के आसपास हो सकती है।

 

 

ये भी पढ़ें.. Peddi स्टार राम चरण के खानदान में कौन-कौन, क्या है पवन कल्याण-अल्लू अर्जुन से रिश्ता?

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Pahlaj Nihalani Passed Away: नहीं रहे दिग्गज फिल्ममेकर पहलाज निहलानी, लंबी बीमारी के बाद निधन
बॉबी देओल ने खोले ‘अल्फा’ के राज, आलिया-शर्वरी को ले कर दिया बड़ा बयान