Spirit Release Date: सलमान खान से पंगा लेने प्रभास ने कसी कमर, EID 2027 पर महा भिड़ंत

Published : May 06, 2026, 06:48 PM IST
prabhas spirit release date out south superstar movie clash with salman khan film on eid 2027

सार

सुपरस्टार प्रभास की फिल्म स्पिरिट काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। मूवी की रिलीज का फैन्स इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मेकर्स ने धमाका करते हुए एक शानदार न्यूज शेयर की है। बता दें कि फिल्म की फाइनल रिलीज डेट घोषित कर दी गई है। रिलीज डेट रिवील होते ही फैन्स उत्साहित हो गए हैं।

हाल ही में ये खबर तेजी से वायरल हुई थी कि डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी की प्रभास स्टारर फिल्म स्पिरिट की रिलीज डेट को बदल दिया जाएगा ताकि इसका सलमान खान की फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर क्लैश न हो। लेकिन ताजा जानकारी की मानें तो प्रभास के सलमान से पंगा लेने के लिए कमर कस ली है। दरअसल, उनकी फिल्म की फाइनल रिलीज डेट घोषित कर दी गई है। फिल्म 2027 की ईद के मौके पर रिलीज होगी। आइए, पढ़ते है पूरी डिटेल...

किस तारीख को रिलीज होगी प्रभास की फिल्म स्पिरिट

डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म स्पिरिट, जिसमें प्रभास और तृप्ति डिमरी लीड रोल प्ले कर रहे हैं, को 5 मार्च 2027 को ईद के वीकेंड पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। कुछ दिन पहले ही ये घोषणा की गई थी कि सलमान खान और नयनतारा अभिनीत फिल्म, जिसका निर्देशन वामशी पेडिपल्ली कर रहे हैं, अगले साल ईद पर रिलीज होगी। हालांकि, सलमान-नयनतारा की फिल्म की रिलीज की फाइनल तारीख अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन ये स्पष्ट है कि दोनों फिल्में ईद के वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी।

ये भी पढ़ें... Sanjay Dutt ने 45 साल में 2000 गुना बढ़ाई फीस, पहली फिल्म के लिए मिले थे सिर्फ इतने रुपए

बड़े लेवल पर तैयार हो रही है फिल्म स्पिरिट

आपको बता दें कि संदीप वांगा रेड्डी फिल्म स्पिरिट को बिग लेवल पर तैयार कर रहे हैं। सुपरस्टार प्रभास के साथ उनकी ये पहली फिल्म है। फिल्म का एक ऑडिया टीजर प्रभास के जन्मदिन पर रिलीव किया गया था। इस टीजर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म को भूषण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा, कृष्ण कुमार और प्रभाकर रेड्डी वांगा प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले संदीप वांगा रेड्डी के साथ एनिमल जैसी हिट फिल्म दी थी। फिल्म में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी, विवेक ओबेरॉय, प्रकाश राज, ऐश्वर्या देसाई लीड रोल में नजर आएंगे। इनसाइड रिपोर्ट्स की मानें तो स्पिरिट एक पैन इंडिया मूवी है, जिसको 8 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

सलमान खान से भिड़ेंगे प्रभास

प्रभास की फिल्म के साथ सलमान खान की फिल्म भी ईद 2027 पर रिलीज होगी। सलमान वामशी पेडिपल्ली द्वारा निर्देशित एक एक्शन ड्रामा में काम कर रहे हैं। इसका निर्माण दिल राजू द्वारा किया जाएगा। इसमें साउथ एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल प्ले करेंगी। बताया जा रहा है कि सलमान ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। बता दें कि सलमान काफी समय से एक हिट को तरस रहे हैं। उनकी आखिरी फिल्म सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ ढेर हो गई थी। सिकंदर से पहले रिलीज हुई उनकी फिल्में खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं, रितेश देशमुख की हालिया रिलीज फिल्म राजा शिवाजी में सलमान कैमियो रोल में नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें... OTT Most Watched Shows: सबसे ज्यादा देखे गए TOP 5 शोज में TMKOC का जलवा-देखें पूरी लिस्ट

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Vijay 10th Marksheet: भावी मुख्यमंत्री विजय की 10वीं की मार्कशीट वायरल, इस सब्जेक्ट में थे टॉपर
Thalapathy Vijay का पसंदीदा खाना क्या है, किस डिश को खाते हैं चाव से? जानें