ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए शोज की लिस्ट सामने आई है। टॉप 5 शोज की लिस्ट में इस बार जिस बार जिन सीरियल ने बाजी मारी है, उसका नाम सुनकर हर कोई हैरान है। बता दें कि वैसे इस कॉमेडी शो का हर कोई दीवाना है, लेकिन इस वीक तो इस शो ने जमकर जलवा दिखाया और मोस्ट वॉच शो की लिस्ट में टॉप पर जगह बनााई। आइए, देखते है पूरी लिस्ट…
ऑरमैक्स इंडिया द्वारा 27 अप्रैल से 3 मई 2026 के बीच ओटीटी के डिफरेंट प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा देखें गए शोज की लिस्ट जारी की है। सामने आई नई लिस्ट में भयानक उलटफेर देखने को मिल रहा है। इस पर जिस शो ने टॉप जगह बनाई है, उसे काफी समय बाद ये पोजीशन मिली है। आइए, देखते हैं टॉप 5 लिस्ट में कौन सा शो किस नंबर पर है।
1. तारक मेहता का उल्टा चश्मा
प्रोड्यूसर असित मोदी का मोस्ट फेमस सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा सालों से घर-घर की पसंद बना हुआ है। जेठालाल-पोपटलाल की कॉमेडी दर्शक खूब पसंद करते हैं। आपको बता दें कि ऑरमैक्स इंडिया द्वारा जारी लिस्ट में इस बार ये शो टॉप पर है। इसे 3.8 मिलियन बार देखा गया। ये शो पिछले 17-18 साल से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो को ओटीटी सोनी लिव पर देखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें... कातिलाना अदाओं से छाईं Malaika Arora, लेटेस्ट फोटोशूट ने बढ़ाया पारा- 6 PHOTOS
2. लॉफ्टर शेफ्स सीजन 3
जियोहॉटस्टार के मोस्ट पॉपुलर कुकिंग शो लॉफ्टर शेफ्स सीजन 3 भी काफी पसंद किया जा रहा है। ये एक कुकिंग-कॉमेडी रियलिटी शो है, जिसमें सेलिब्रिटीज खाना बनाने के साथ लोगों का मनोरंजन भी करते हैं। ओटीटी पर सबसे ज्यादा बार देखे गए शोज की लिस्ट में ये दूसरे नंबर पर है। इसे 3.5 मिलियन बार देखा गया।
3. नागिन 7
प्रोड्यूसर एकता कपूर का सीरियल नागिन 7 वैसे ऑफ एयर हो रहा है। हालांकि, इसकी पॉपुलैरिटी अभी कम नहीं हुई है। प्रियंका चाहर चौधरी के लीड रोल वाले इस शो में काफी नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे है। इस शो को ओटीटी जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकता है। बता दें कि ये शो लिस्ट में तीसरे नंबर पर है और इसे 3.4 मिलियन बार देखा गया।
4. अनुपमा
रुपाली गांगुली का सीरियल अनुपमा वैसे तो टीआरपी रेटिंग में अपनी जगह खोता जा रहा है, लेकिन इसे ओटीटी पर काफी पसंद किया जा रहा है। दर्शक इस शो को आज भी बढ़े चाव से देखते हैं। लिस्ट में ये सीरियल चौथे नंबर पर है। इसे 3.2 मिलियन बार देखा गया। इस शो को ओटीटी जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।
5. स्प्लिट्सविला सीजन 16
सनी लियोनी और करण कुंद्रा द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो स्प्लिट्सविला सीजन 16 भी काफी फेमस शो है। इस रियलिटी शो के भी दर्शक दीवाने है। लिस्ट में ये शो पांचवें नंबर पर हैं। इस शो को ओटीटी जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसे 2.9 मिलियन बार देखा गया है।
