
Priyanka Chopra Dussehra: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी बेटी मालती मैरी के साथ बेहद खास अंदाज में दशहरा मनाया। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें यह कपल पूरे भारतीय रीति-रिवाजों के साथ घर पर मां दुर्गा की पूजा करता नजर आ रहा है।
इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान मालती मैरी के क्यूट फेस्टिव लुक ने खींचा है। मालती की ये तस्वीरें फैंस का दिल जीत रही हैं और परिवार के इस सेलिब्रेशन का मुख्य आकर्षण बन गई हैं।
त्योहार के मौके पर मालती ने आइवरी रंग की एक प्यारी सी ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी है। इसके साथ ही उन्होंने एक लाल रंग की चुनरी भी ओढ़ी है, जिस पर 'जय माता दी' लिखा हुआ है। मालती के हाथों में छोटी-छोटी चूड़ियां उनके इस फेस्टिव लुक को और भी प्यारा बना रही हैं।
एक तस्वीर में निक जोनस भी प्रियंका के साथ पूजा में बैठे नजर आ रहे हैं और उनके ठीक बगल में मालती बैठी हुई हैं।
इस दौरान प्रियंका और निक ने हिंदू परंपरा के अनुसार कन्या पूजन भी किया। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों अपनी बेटी मालती के पैर धोकर यह रस्म निभा रहे हैं। हिंदू धर्म में छोटी बच्चियों को मां दुर्गा का रूप मानकर उनकी पूजा की जाती है।
दुर्गा पूजा के मौके पर ये तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा कि वह कामना करती हैं कि मां दुर्गा की शक्ति, प्रार्थनाएं और दशहरे का सार हमेशा लोगों के साथ बना रहे।
यह पहली बार नहीं है जब प्रियंका अपनी बेटी को भारतीय संस्कृति से रूबरू करा रही हैं। इससे पहले अगस्त में भी प्रियंका ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें मालती अपनी मां से सीखकर 'दुर्गा सप्तशती' का एक संस्कृत श्लोक पढ़ती नजर आई थीं।
आपको बता दें कि मालती का जन्म जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए हुआ था। वह प्रीमैच्योर पैदा हुई थीं, जिसकी वजह से उन्हें करीब 110 दिनों तक NICU में रहना पड़ा था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।