लीक हुई इंटीमेट क्लिप से डर गई थी 'लस्ट स्टोरीज' की ये हीरोइन, तंग आ कर उठाया था ये कदम

Published : Sep 23, 2026, 07:32 AM IST

‘लस्ट स्टोरीज 3’ की अदाकारा राधिका आप्टे ने इंटीमेट क्लिप लीक होने के बाद के मुश्किल दौर को याद किया। एक्ट्रेस के मुताबिक, वह चार दिनों तक घर से बाहर नहीं निकली थीं और उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर डर लग रहा था।

PREV
15

राधिका आप्टे की 'लस्ट स्टोरीज 3' 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इस मूवी में उनका बोल्ड सीन हैं। अदाकारा ने रियल लाइफ में बोल्डनेस की कीमत चुकाई है, जिसकी कहानी वो याद करके सिहर जाती हैं। अदाकारा ने अपने करियर के एक बेहद मुश्किल दौर को याद किया है। एक इंटीमेट क्लिप लीक होने के बाद एक्ट्रेस इतनी डर गई थीं कि कई दिनों तक घर से बाहर नहीं निकलीं। मामला सिर्फ इंटरनेट तक सीमित नहीं रहा था, बल्कि उनके आसपास के लोगों तक भी पहुंच गया था।

25

क्लिप लीक होने के बाद घर से निकलना कर दिया था बंद

राधिका आप्टे ने आजतक से बातचीत में बताया कि इंटीमेट सीन को लेकर वह अपनी आजादी और पसंद के बारे में बात कर रही थीं। इसी दौरान उनके एक क्लिप के लीक होने से स्थिति उनके लिए बेहद मुश्किल हो गई। एक्ट्रेस के मुताबिक, वह करीब चार दिनों तक घर से बाहर नहीं निकल पाई थीं। उन्हें इस बात का डर था कि यह मामला कहीं उनके घर तक न पहुंच जाए।

35

स्टाइलिस्ट के ड्राइवर और वॉचमैन ने भी देखी थी क्लिप

राधिका ने बताया कि लीक क्लिप उनके आसपास काम करने वाले कुछ लोगों तक भी पहुंच गई थी। उनकी स्टाइलिस्ट के ड्राइवर ने क्लिप देखी थी और उनके वॉचमैन ने भी उसे देखा था।

45

ड्राइवर और स्पॉट दादा से खुद की थी बात

हालात को देखते हुए राधिका ने अपने ड्राइवर और स्पॉट दादा से सीधे बात करने का फैसला किया। उन्होंने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने वह क्लिप देखी है और फिर अपनी सुरक्षा को लेकर उनसे मदद मांगी। राधिका ने बताया कि दोनों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वे उनका ख्याल रखेंगे। उस समय एक्ट्रेस अकेले अपार्टमेंट में रहती थीं, इसलिए उनके लिए यह भरोसा काफी मायने रखता था।

और पढ़ें: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ पर चली सेंसर की कैंची, गाली-गलौज से इंटीमेट सीन्स तक जानिए क्या कटा-क्या हटा?

55

डर की वजह से छोड़ना पड़ा था एक प्रोजेक्ट

राधिका ने यह भी बताया कि उनके करियर में एक ऐसा प्रोजेक्ट आया था, जिसे वह करना बहुत चाहती थीं। लेकिन उस समय के माहौल और परिवार की सुरक्षा को लेकर डर की वजह से उन्होंने वह प्रोजेक्ट छोड़ दिया। उन्होंने प्रोजेक्ट का नाम नहीं बताया। राधिका के मुताबिक, उन्होंने इससे पहले कभी डर के आधार पर अपने फैसले नहीं लिए थे, इसलिए उस प्रोजेक्ट को छोड़ना उनके लिए आसान नहीं था। बता दें कि राधिका आप्टे अपने करियर में कई अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार निभा चुकी हैं। वह ‘पार्च्ड’, ‘फोबिया’, ‘अंधाधुन’, ‘सेक्रेड गेम्स’ और ‘लस्ट स्टोरीज’ जैसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं। हाल ही में वह ‘लस्ट स्टोरीज 3’ में भी नजर आईं।

और पढ़ें: ‘मिर्जापुर’ की बीना भाभी ने खोला इंटीमेट सीन शूट करने का राज, फिजिकल शॉट से पहले...

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories