राजपाल यादव ने चेक बाउंस केस में दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर किया। हाई कोर्ट ने उन्हें बकाया रकम जुटाने के लिए और समय देने से मना कर दिया। ये मामला 2010 में आई फिल्म अता पता लापता से जुड़ा है। इसी बीच आपको राजपाल की पत्नी के बारे में बताते हैं।
राजपाल यादव की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 2 शादियां की है। उनकी पहली पत्नी करुणा की बेटी को जन्म देते वक्त मौत हो गई थी। इसके बाद उन्होंने राधा से दूसरी शादी की।
25
क्या करती है राधा और कहां की रहने वाली है?
राजपाल यादव ने कनाडा की रहने वाली राधा से मई 2003 में शादी की थी। कपल की 2 बेटियां हर्षिता और रेहांशी है। वहीं, यादव की पहली पत्नी की बेटी ज्योति है। राधा हाउसवाइफ है और घर-परिवार की देखभाल करती हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि राजपाल यादव की हाइट उनकी पत्नी राधा से कम है। राजपाल की हाइट जहां 5 फीट 2 इंच के हैं, वहीं उनकी पत्नी उनसे एक इंच लंबी है यानी राधा की हाइट 5 फीट 3 इंच है।
45
राजपाल यादव या राधा उम्र में कौन बड़ा?
राजपाल यादव और राधा में उम्र में कौन बड़ा ये सवाल अक्सर उठता है। आपको बता दें कि राजपाल पत्नी से उम्र में 9 साल बड़े हैं। कपल की शादी को करीब 22 साल हो गए हैं। राधा लाइमलाइट से दूर रहती है।
55
राजपाल यादव की फिल्में
राजपाल यादव ने छोटे-छोटे रोल कर अपने करियर की शुरुआती की थी। 2000 में आई फिल्म जंगल से उन्हें पहचान मिली। उन्होंने एक और एक ग्यारह (2003), मुझसे शादी करोगी (2004), वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम (2005), फिर हेरा फेरी (2006), पार्टनर (2007), भूल भुलैया (2007), भूतनाथ, क्रेजी 4 (2008), कृष 3 (2013), भूल भुलैया 2 (2022), हंगामा (2003), गरम मसाला, मालामाल वीकली (दोनों 2005), चुप चुप के, भागम भाग (2006) सहित कई फिल्मों में काम किया है। उनकी अपकमिंग फिल्में भूत बंगला और वेलकम टू द जंगल है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।