Battle Of Galwan Cast Fees: सलमान खान की जेब सबसे भारी, चौंका देगी 3 स्टार की फीस

Published : Feb 10, 2026, 10:10 AM IST

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म मेकर्स ने मूवी की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी है। बताया जा रहा है कि फिल्म के कुछ सीन्स री-शूट किए जा रहे हैं, इसलिए अब ये तय समय पर रिलीज नहीं हो पाएगी।

PREV
17
बैटल ऑफ गलवान स्टार कास्ट फीस

बैटल ऑफ गलवान की चर्चा के बीच आपको इसमें काम करने वाली स्टारकास्ट की फीस के बारे में बताने जा रहे हैं। जानते हैं किसकी जेब सबसे भारी हुई और किसे सबसे कम फीस मिली। वैसे, फीस के आंकडे़ मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स के हिसाब से हैं। 

27
सलमान खान की फीस

सलमान खान को लेकर कहा जाता है कि वो हर एक फिल्म की अच्छी खासी रकम वसूल करते हैं। साथ ही प्रॉफिट में भी हिस्सा लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म बैटल ऑफ गलवान के लिए उन्होंने 110 करोड़ फीस ली है। मूवी में वे कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं।

ये भी पढ़ें... Lahore 1947 Update: सनी देओल की लाहौर 1947 इस दिन होगी रिलीज, BO पर 2 सुपरस्टार से होगा क्लैश

37
गोविंदा को कितनी मिली फीस

गोविंदा भी फिल्म बैटल ऑप गलवान का हिस्सा हैं। खबरों की मानें तो गोविंदा ने इस फिल्म में काम करने 8 करोड़ रुपए फीस ली है। हालांकि, इसके बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है।

47
चित्रांगदा सिंह की फीस कितनी

चित्रांगदा सिंह फिल्म बैटल ऑफ गलवान में लीड एक्ट्रेस हैं। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें उन्हें 2 करोड़ रुपए फीस मिली है। चित्रांगदा की सलमान के साथ ये पहली फिल्म है।

57
अंकुर भाटिया को कितनी फीस मिली

अंकुर भाटिया भी फिल्म बैटल ऑफ गलवान का हिस्सा हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने इस फिल्म के लिए उन्हें 1.5 करोड़ रुपए फीस मिली है। अंकुर कई फिल्मों और वेब सीरीज का हिस्सा रहे हैं। 

67
अभिलाष चौधरी की फीस

अभिलाष चौधरी बैटल ऑफ गलवान में खास रोल प्ले करते नजर आएंगे। इस मूवी में काम करने उन्हें 50 लाख रुपए फीस दी गई हैं। बता दें कि अभिलाष ने सलमान के साथ दबंग 3 और सिकंदर में भी काम किया है।

77
कितनी मिली हीरा सोहल को फीस

हीरा सोहल भी बैटल ऑफ गलवान में नजर आएंगी। खबरों की मानें तो इस फिल्म में काम करने उन्हें 1 करोड़ रुपए फीस मिली है। हीरा ने ज्यादातर पंजाबी म्यूजिक वीडियो में काम किया है।

ये भी पढ़ें... धुरंधर 2 या टॉक्सिक किसकी डिमांड ज्यादा, IMDb की 10 मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट रिवील

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories