Rajpal Yadav के लिए 6 लोगों ने खोला दिल, मदद की रकम जानकर रह जाएंगे हैरान

Published : Feb 10, 2026, 07:57 PM IST

कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस केस में इस वक्त दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं। उन्होंने खुद आकर जेल में सरेंडर किया था। बताया जा रहा है कि वे पूरी तरह टूट चुके हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि उनको आर्थिक रूप से मदद करने लोग आगे आ रहे हैं। 

PREV
17
राजपाल यादव जेल में बंद

मोस्ट फेमस कॉमेडियन राजपाल यादव इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। चेक बाउंस होने की वजह से उन्हें जेल जाना पड़ा है। उन्होंने खुद आकर सरेंडर किया था और कहा था कि उनके पास पैसे नहीं है। उन्होंने इमोशनल होकर ये भी कहा था कि वे अकेले पड़ गए हैं। हालांकि, आपको बता दें कि अब राजपाल अकेले नहीं है, उनकी मदद करने के लिए कुछ लोग आगे आए हैं।

27
सोनू सूद ने की मदद

राजपाल यादव की मदद करने सोनू सूद सबसे पहले आगे आए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा था कि वे राजपाल को अपनी फिल्म ऑफर कर रहे हैं और साइनिंग अमाउंट भी दे रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से भी मदद के लिए अपील की।

ये भी पढ़ें... क्या करती हैं राजपाल यादव की पत्नी? दोनों की उम्र में कितना फर्क, हाइट का सच जानकर चौंक जाएंगे

37
प्रोड्यूसर इंद्रजीत सिंह ने किया सपोर्ट

जैम म्यूजिक के प्रोड्यूसर इंद्रजीत सिंह ने भी राजपाल यादव की मदद करते हुए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने राजपाल की तारीफ करते हुए उनके लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। इंद्रजीत जैम ट्यून्स फैमिली की ओर से राजपाल को 1 करोड़ 11 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

47
कमाल आर खान ने भी की मदद

कमाल राशिद खान भी राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा- 'मैं राजपाल यादव के लिए 10 लाख रुपए देने को तैयार हूं। चलो सभी बॉलीवुड वाले मिलकर उन्हें 5 करोड़ रुपए दें। अगर वो सिर्फ 5 करोड़ रुपए वापस कर देते हैं तो तुरंत जेल से बाहर आ सकते हैं। उनकी मदद करें।'

57
तेज प्रताप यादव ने की आर्थिक मदद

जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने राजपाल यादव के परिवार को 11 लाख रुपए की आर्थिक मदद करने की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी बात कही और परिवार की सहायता करने की इच्छा जताई।

67
डायरेक्टर अनीज बज्मी भी आए आगे

डायरेक्टर अनीज बज्मी ने भी राजपाल यादव की मदद करते हुए उन्हें हर संभव सपोर्ट करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जितना हो सकेगा वे उनकी मदद करेंगे। उन्होंने बॉलीवुड से भी मदद करने की गुहार लगाई।

77
गुममीत चौधरी ने किया सपोर्ट

टीवी के राम के नाम से फेमस गुरमीत चौधरी ने भी राजपाल यादव का सपोर्ट किया। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा कि इतने सीनियर कलाकार को इस तरह मुश्किल में देखकर दुख हो रहा है। एक कलाकार और इंसान होने के नाते वे हर संभव राजपाल यादव की मदद करेंगे। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से अपील की कि सभी एक होकर आगे आए और मदद करें।

ये भी पढ़ें... पाई-पाई को मोहताज Rajpal Yadav को मिला बॉलीवुड के 2 दिग्गजों का सपोर्ट

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories