RAMAYAN की सीता दीपिका चिखलिया का मॉडर्न लुक देख लोग बोले- आपकी सदा जय हो

Published : Jun 17, 2026, 11:49 AM IST
ramayan sita dipika chikhlia seen after long time modern look viral fans reaction

सार

Ramayan Sita Deepika Chikhalia: दीपिका चिखलिया को सबसे ज्यादा पहचान किस किरदार से मिली? दीपिका चिखलिया का मॉडर्न लुक क्यों चर्चा में है? दीपिका के नए लुक की खासियत क्या है और क्या फैंस आज भी उन्हें सीता के रूप में याद करते हैं? 

रामानंद सागर के मोस्ट पॉपुलर टीवी धारावाहिक रामायण में सीता का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली दीपिका चिखलिया आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखती हैं। हाल ही में वे मुंबई में स्पॉट हुई और उनकी कुछ न्यू फोटोज सामने आई है। इन फोटोज में उनका मॉडर्न और स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला। दीपिका का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है और लोग उनकी तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कई यूजर्स ने उनकी खूबसूरती, सादगी और ग्रेस की तारीफ की। कुछ का कहना है कि वे आज भी उतनी ही आकर्षक लगती हैं जितनी सालों पहले दिखती थीं। कुछ फैंस ने तो कमेंट करते हुए कहा- 'आपकी सदा जय हो'। दीपिका का ये लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और एक बार फिर उन्होंने साबित कर दिया है कि उनके लिए उम्र सिर्फ एक नंबर है।

कैसा है दीपिका चिखलिया का नया लुक

दीपिका चिखलिया हाल ही में स्पॉट हुई। इस दौरान उन्होंने जीन्स और सफेद शर्ट पहना था। उनके बाल खुले थे और उन्होंने काला चश्मा पहन रखा था। उनका लुक तो काफी फॉर्मल था, लेकिन फैंस ने उन्हें देखते ही सीता माता के तौर पर याद करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने तो हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। एक्ट्रेस में भी कई लोगों से हालचाल पूछा और जय श्री राम कहा। दीपिका का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख एक ने लिखा- इनको देखते ही सीता माता वाली सादगी का अहसास होता है। एक ने लिखा- रामायण में सीता माता का किरदार सच में इतना अच्छा किरदार निभाया है जैसे हकीकत में सीता माता हो। राज कुमार नाम के यूजर ने लिखा- दीपिका मैम सच में सीता माता लगती है। कुणाल नाम के यूजर ने लिखा- रामायण में आपने जो सीता मया का रोल किया था, ये दुनिया हमेशा-हमेशा के लिए आपकी आभारी रहेगी। जयपाल विराट नाम के यूजर ने लिखा- हम तो आज भी माता सीता की नजर से देख रहे हैं। इसी तरह कई यूजर्स ने कमेंट में दिल और हाथ जोड़ने वाला इमोजी शेयर किया।

 

दीपिका चिखलिया का करियर

दीपिका चिखलिया ने अपने करियर में कई फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया। हालांकि, उन्हें पहचान धारावाहिक रामायण में सीता का रोल कर मिली। आज भी फैन्स उन्हें इसी किरदार से याद करते हैं। कुछ समय पहले सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में दीपिका ने बताया था कि उन्हें एक बार टीवी सीरियल में कौशल्या का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उनके भाई ने उन्हें रोल न करने की सलाह दी थी। भाई ने कहा था कि तुम्हारी पहचान सीता के रूप में है और इसे खोना नहीं चाहिए। दीपिका ने बताया था कि वे 35 सालों से सीता होने की जिम्मेदारी निभाई रही है।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

सरपट दौड़ रही मिथुन चक्रवर्ती के बेटे की हॉरर फिल्म, 5 दिन में पहुंची बजट निकालने के करीब
'एजेंट विनोद' के असफल होने के पीछे क्या सैफ और करीना थे जिम्मेदार? एक्टर ने खुद किया खुलासा