
Ramayana Public Review: रणबीर कपूर और यश की 'रामायण पार्ट 1' रिलीज हो गई है। फिल्म देखकर दर्शकों ने क्या कहा? जानिए क्यों लोग इसे इंडियन सिनेमा की मास्टरपीस बता रहे हैं।
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण पार्ट 1' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और रकुल प्रीत सिंह जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म देखने के बाद थिएटर से बाहर निकल रहे लोगों ने अपनी राय भी साझा की है। कई दर्शक इसे इंडियन सिनेमा की मास्टरपीस बता रहे हैं, वहीं रणबीर कपूर और यश की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है। लेकिन फिल्म की कहानी, भव्यता और कलाकारों की परफॉर्मेंस को लेकर दर्शकों ने और क्या कहा? देखिए पब्लिक रिव्यू।