Ramayana Viral Photo: रणबीर-साई पल्लवी की वायरल तस्वीर सच या झूठ, जानिए ‘रामायण’ का फर्स्ट लुक कब आएगा?

Published : Mar 07, 2026, 05:40 PM IST

Ramayana First Look: रामायण के सेट से रणबीर कपूर और साई पल्लवी की वायरल फोटो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया! लेकिन क्या यह फोटो असली है? जानें सच, ‘रामायण 2026’ की पूरी अपडेट, रामायण फिल्म का फर्स्ट लुक कब आएगा, पार्ट 1 और पार्ट 2 की रिलीज डेट।

PREV
16
क्या वायरल हुई तस्वीर सच में 'रामायण' के सेट की है?

नितेश तिवारी की रामायण इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल और रवि दुबे जैसी स्टारकास्ट इसे और खास बना रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर रणबीर और साई पल्लवी की एक तस्वीर तेजी से वायरल हुई, जिसे एक नेटिजन ने फिल्म के सेट की लीक फोटो बताया। लेकिन क्या यह तस्वीर सचमूच रामायण के सेट से लीक हुई, जानिए सच क्या है?

26
रामायण की वायरल तस्वीर का सच क्या है?

हाल ही में सोशल मीडिया पर रणबीर और साई पल्लवी की, राम-सीता के रूप में एक तस्वीर तेजी से वायरल हुई। एक यूजर ने इसे फिल्म के सेट से लीक बताया, लेकिन असलियत में यह फोटो AI जनरेटेड निकली। नीचे दिखें रामायण की वायरल फोटो-

36
रामायण की वायरल तस्वीर पर यूजर्स ने ली चुटकी

रामायण की इस वायरल तस्वीर पर एक नेटिजन ने ट्वीट किया, "Leak Pictures of Ranbir and Sai Pallavi from Ramayana"। हालांकि, बाकी यूजर्स ने जल्दी ही पहचान लिया कि यह असली नहीं बल्कि फोटोशॉप और AI से बनाई गई तस्वीर है। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “यश और नमित इतनी खराब क्वालिटी की फिल्म नहीं करेंगे। असली तस्वीर कुछ और ही होगी।” एक अन्य ने कहा, "भाई, तुमने 'सिया के राम' का राम और सीता बदलकर रणबीर और साई पल्लवी डाल दिए हैं।"

46
'रामायण' की रिलीज डेट क्या है?

फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी। पार्ट 1- दिवाली 2026 में और पार्ट 2- दिवाली 2027 में। यह फिल्म भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है, जिसका अनुमानित बजट 4000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। इस बजट और स्टारकास्ट के साथ, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है।

56
‘रामायण’ का फर्स्ट लुक कब आएगा?

खबरों के अनुसार फिल्म का फर्स्ट लुक राम नवमी, 26 मार्च 2026 को रिलीज हो सकता है। हालांकि, इस बारे में अबतक कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं दी गई है। फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके पसंदीदा सितारे रणबीर और साई पल्लवी की झलक देखने को मिले।

66
रामायण पार्ट 2 की शूटिंग कब शुरू हुई?

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर कपूर और सनी देओल ने हाल ही में रामायण पार्ट 2 की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म की कहानी और सेट डिजाइन को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। इसे लेकर फैंस की उम्मीदें काफी हाई हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Photos on

Recommended Stories