MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Delhi Software Engineer Murder
Global News Snapshot
Abhijit Dipke FIR
US-Canada Tariff War
MV Ocean-Winner ship sinking
Bangladesh Islamic NATO
Check Book New Rules 2026
Pakistan political crisis
Delhi Adobe engineer murder
Canada US Trade Talks Paused
Bihar Mid Day Meal
BJP SAD Alliance Punjab
7 Dogs Box Office Collection
Chhatrapati Sambhajinagar News
Hyderabad Aston Martin Accident
Toxic Advance Booking & Box Office Collection
Maharashtra iPhone EMI Tragedy
Top 10 News Today
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Entertainment
  • Women’s Day 2026: असली महिलाओं की इन 5 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, एक ने कमाए 400 करोड़

Women’s Day 2026: असली महिलाओं की इन 5 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, एक ने कमाए 400 करोड़

Women’s Day 2026 के मौके पर जानिए उन 5 दमदार फिल्मों के बारे में जो असली महिलाओं की जिंदगी पर बनी हैं। ये कहानियां न सिर्फ प्रेरित करती हैं बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ी हिट साबित हुईं। 5 फिल्में जिसमें दिखेगा महिला का असली संघर्ष, दर्द और जीत।

3 Min read
Author : Anita Tanvi
Published : Mar 07 2026, 11:57 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
सच्ची महिलाओं की इन 5 फिल्मों ने हिला दिया था बॉक्स ऑफिस
Image Credit : youtube

सच्ची महिलाओं की इन 5 फिल्मों ने हिला दिया था बॉक्स ऑफिस

कभी भारतीय सिनेमा में हीरो की कहानी ही फिल्म का केंद्र होती थी और महिला किरदार सिर्फ सहारा देने के लिए दिखाए जाते थे। लेकिन पिछले कुछ सालों में यह तस्वीर तेजी से बदली है। अब बड़े पर्दे पर ऐसी महिलाओं की कहानियां आ रही हैं जिन्होंने असल जिंदगी में मुश्किलों को हराकर इतिहास रचा। वुमन्स डे 2026 के मौके पर हम आपको ऐसी 5 दमदार बायोपिक फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो सिर्फ प्रेरित ही नहीं करतीं बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। इन फिल्मों में दर्द, संघर्ष, साहस और जीत की ऐसी कहानी है जो किसी को भी झकझोर सकती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
Mary Kom (2014): छोटे शहर से वर्ल्ड चैंपियन तक का सफर
Image Credit : youtube

Mary Kom (2014): छोटे शहर से वर्ल्ड चैंपियन तक का सफर

मणिपुर की बॉक्सर मैरी कॉम की कहानी पर बनी यह फिल्म खेल और संघर्ष की सबसे प्रेरणादायक फिल्मों में गिनी जाती है। प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म में मैरी कॉम का किरदार निभाया था। फिल्म दिखाती है कि कैसे एक साधारण परिवार की लड़की ने समाज और हालात से लड़कर खुद को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर में बदल दिया।

बॉक्स ऑफिस

  • बजट: लगभग ₹38 करोड़
  • कलेक्शन: लगभग ₹104 करोड़
  • स्टेटस: हिट

यह फिल्म साबित करती है कि अगर जिद मजबूत हो तो दुनिया की कोई भी रिंग छोटी पड़ सकती है।

Related Articles

Related image1
3 किलो सोना, करोड़ों का खर्च! जानें कितनी महंगी थी Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda की रॉयल वेडिंग
Related image2
Richest TV Actress: कौन है भारत की सबसे अमीर टीवी एक्ट्रेस? जानकर रह जाएंगे हैरान
36
Neerja (2016): 23 साल की लड़की की अद्भुत बहादुरी
Image Credit : youtube

Neerja (2016): 23 साल की लड़की की अद्भुत बहादुरी

नीरजा भनोट की कहानी ऐसी है जिसे सुनकर आज भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं। पैन एम फ्लाइट 73 के हाईजैक के दौरान एयर होस्टेस नीरजा ने यात्रियों की जान बचाने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी। सोनम कपूर ने इस रोल को बेहद भावुक और दमदार तरीके से निभाया। फिल्म सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि एक इंसान की हिम्मत और जिम्मेदारी का आईना है।

बॉक्स ऑफिस

  • बजट: लगभग ₹20 करोड़
  • कलेक्शन: करीब ₹135 करोड़
  • स्टेटस: सुपरहिट
46
The Dirty Picture (2011): एक्ट्रेस सिल्क स्मिता की विवादित लेकिन दमदार कहानी
Image Credit : youtube

The Dirty Picture (2011): एक्ट्रेस सिल्क स्मिता की विवादित लेकिन दमदार कहानी

दक्षिण भारतीय सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री सिल्क स्मिता की जिंदगी पर बनी यह फिल्म अपने बोल्ड विषय और शानदार अभिनय के कारण चर्चा में रही। विद्या बालन ने इस फिल्म में ऐसा अभिनय किया कि उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला। फिल्म बताती है कि ग्लैमर की दुनिया में एक महिला को कितनी जजमेंट और संघर्ष से गुजरना पड़ता है।

बॉक्स ऑफिस

  • बजट: लगभग ₹18 करोड़
  • कलेक्शन: करीब ₹117 करोड़
  • स्टेटस: ब्लॉकबस्टर
56
Chhapaak (2020): एसिड अटैक सर्वाइवर की सच्ची लड़ाई
Image Credit : youtube

Chhapaak (2020): एसिड अटैक सर्वाइवर की सच्ची लड़ाई

यह फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी से प्रेरित है। दीपिका पादुकोण ने इसमें मालती का किरदार निभाया। फिल्म दिखाती है कि एक हादसा किसी की जिंदगी खत्म नहीं करता, बल्कि वह नई लड़ाई की शुरुआत भी बन सकता है। हालांकि फिल्म की कहानी दमदार थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका असर सीमित रहा।

बॉक्स ऑफिस

  • बजट: लगभग ₹45 करोड़
  • कलेक्शन: करीब ₹55 करोड़
  • स्टेटस: औसत / सेमी-हिट
66
Gangubai Kathiawadi (2022): कमाठीपुरा से सत्ता के गलियारों तक
Image Credit : youtube

Gangubai Kathiawadi (2022): कमाठीपुरा से सत्ता के गलियारों तक

संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में आलिया भट्ट ने गंगूबाई का किरदार निभाया। कमाठीपुरा की एक महिला कैसे धीरे-धीरे सेक्स वर्कर्स के अधिकारों की आवाज बन जाती है, यह कहानी उसी सफर को दिखाती है। फिल्म में दर्द, ताकत और सत्ता की राजनीति तीनों की झलक मिलती है।

बॉक्स ऑफिस

  • बजट: लगभग ₹180 करोड़
  • कलेक्शन: करीब ₹209 करोड़ (वर्ल्डवाइड ₹430 करोड़+)
  • स्टेटस: हिट

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
वीमेन डे
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
आलिया भट्ट
दीपिका पादुकोण
प्रियंका चोपड़ा
विद्या बालन
सोनम कपूर

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
गोविंदा का कड़ा पब्लिक नोटिस, ₹100 करोड़ के मुकदमे की चेतावनी, जानें पूरा मामला
Recommended image2
यश की ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज से पहले मचाई तबाही, 4.5 लाख ज्यादा टिकट बिके, कमाई 25 करोड़ पार
Recommended image3
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' नहीं मान रही हार, 9वें दिन फिर चटाई 'आवारापन 2' को धूल!
Recommended image4
'आवारापन 2' ने 9वें दिन फिर लगाई छलांग, बजट निकालने के बाद दिया 180% से ज्यादा प्रॉफिट!
Recommended image5
तलाक और दूसरी शादी की ख़बरों के बीच अस्पताल के बाहर दिखे गोविंदा, पैपराजी को देख हुए नाराज़!
Related Stories
Recommended image1
3 किलो सोना, करोड़ों का खर्च! जानें कितनी महंगी थी Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda की रॉयल वेडिंग
Recommended image2
Richest TV Actress: कौन है भारत की सबसे अमीर टीवी एक्ट्रेस? जानकर रह जाएंगे हैरान
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved