- Home
- Entertainment
- 3 किलो सोना, करोड़ों का खर्च! जानें कितनी महंगी थी Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda की रॉयल वेडिंग
3 किलो सोना, करोड़ों का खर्च! जानें कितनी महंगी थी Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda की रॉयल वेडिंग
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding Cost: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की रॉयल शादी इन दिनों चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वेडिंग में करोड़ों रुपये खर्च हुए और कपल ने 3 किलो की गोल्ड जूलरी पहनी थी। जानिए इस शादी में कितना खर्च हुआ?

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda की शादी का खर्चा कितना?
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल में शामिल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी 2026 की सबसे हाई-प्रोफाइल शादियों में गिनी जा रही है। लंबे समय से डेटिंग की खबरों के बीच आखिरकार दोनों ने 26 फरवरी को राजस्थान के खूबसूरत शहर Udaipur में रॉयल अंदाज में सात फेरे लिए। यह शादी सिर्फ ग्लैमर की वजह से नहीं बल्कि कई मायनों में अलग फैसलों के कारण भी चर्चा में है। खास बात यह रही कि शादी को बेहद निजी रखा गया, लेकिन इसके बावजूद इसकी भव्यता और खर्च ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। जानिए आखिर कितनी महंगी थी Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda की शादी?
उदयपुर के लग्जरी होटल में हुई रॉयल वेडिंग
कपल ने अपनी शादी के लिए ITC Mementos Udaipur को चुना, जो देश के सबसे लग्जूरियस वेडिंग डेस्टिनेशन में गिना जाता है। झीलों के शहर में आयोजित इस समारोह को पूरी तरह रॉयल थीम पर सजाया गया था। शादी के बाद कपल ने कई पोस्ट-वेडिंग फंक्शन भी किए। इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में एक बड़ा स्टार-स्टडेड रिसेप्शन रखा गया, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।
कपल ने शादी में पहने 3 किलो सोने की जूलरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शादी में कपल ने भारी भरकम गोल्ड जूलरी पहनी थी। बताया जा रहा है कि कुल मिलाकर करीब 3 किलो सोने के गहने पहने गए थे। लगभग 2 किलो गोल्ड जूलरी रश्मिका ने पहनी वहीं करीब 1 किलो सोने के गहने विजय ने पहने। इसी वजह से शादी का रॉयल लुक और भी ज्यादा खास बन गया।
कितने करोड़ में हुई रश्मिका और विजय की शादी?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस शाही शादी पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च हुए। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में इसका बजट 20 करोड़ रुपये तक बताया जा रहा है। हालांकि इस खर्च को लेकर कपल की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इंडस्ट्री में इसे टॉलीवुड की चर्चित और महंगी शादियों में गिना जा रहा है।
ओटीटी प्लेटफॉर्म का 60 करोड़ का ऑफर भी ठुकरा दिया
सबसे दिलचस्प बात यह सामने आई कि एक ओटीटी प्लेटफॉर्म ने शादी के डिजिटल राइट्स खरीदने के लिए करीब 60 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था। लेकिन कपल ने इस ऑफर को ठुकरा दिया और शादी को पूरी तरह निजी रखना बेहतर समझा। आजकल कई सेलेब्स अपनी शादी के वीडियो और डॉक्यूमेंट्री ओटीटी पर रिलीज करते हैं, लेकिन इस मामले में विजय और रश्मिका ने अलग रास्ता चुना।
साउथ स्टार्स की अबतक की सबसे महंगी शादियां
- जूनियर एनटीआर और लक्ष्मी प्रणति: 2011 में हुई इस शादी को करीब 100 करोड़ रुपये का बताया जाता है।
- अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी: दोनों ने 2011 में शादी की थी। इसकी लागत लगभग 90 से 100 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है।
- वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी: दोनों ने इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। इसकी लागत करीब 17 करोड़ रुपये बताई गई।
- नयनतारा और विग्नेश शिवन: 2022 में हुई इस शादी की खास बात यह रही कि इसके डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स को बेचे गए थे। इसके लिए करीब 25 करोड़ रुपये की डील हुई थी।
क्यों चर्चा में है विजय-रश्मिका की शादी?
हालांकि इस शादी का बजट कुछ दूसरी साउथ शादियों से कम बताया जा रहा है, लेकिन इसकी चर्चा इसलिए ज्यादा हो रही है क्योंकि कपल ने भव्य समारोह के साथ-साथ प्राइवेट वेडिंग का ट्रेंड अपनाया। यही वजह है कि Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की शादी को 2026 की सबसे चर्चित और हाई-प्रोफाइल वेडिंग्स में गिना जा रहा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

