रणबीर कपूर और यश की 'रामायण पार्ट 1' के 4 नवंबर को करीब 300 पेड प्रीव्यू शो होने की रिपोर्ट है। फिल्म 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' (Ramayana: Part 1) को लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। अब फिल्म से जुड़ी एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसकी रिलीज से पहले देशभर में करीब 300 पेड प्रीव्यू शो आयोजित किए जा सकते हैं। ये शो 4 नवंबर 2026 को होने की संभावना है, जबकि फिल्म की वर्ल्डवाइड थिएट्रिकल रिलीज 5 नवंबर को तय है।
24
रिलीज से एक दिन पहले देख सकेंगे फिल्म?
'रामायण पार्ट 1' के मेकर्स रिलीज से पहले दर्शकों को फिल्म दिखाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके तहत 4 नवंबर को पेड प्रीव्यू शो रखे जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि ऐसे करीब 300 शो आयोजित करने की योजना है। पेड प्रीव्यू का मतलब है कि दर्शक फिल्म की आधिकारिक रिलीज से पहले टिकट खरीदकर इसे देख सकते हैं। इन शो से फिल्म को रिलीज के दिन से पहले ही बॉक्स ऑफिस कमाई शुरू करने का मौका मिल सकता है।
34
5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी 'रामायण'
फिल्म के मेकर्स ने 'रामायण पार्ट 1' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट 5 नवंबर 2026 घोषित की है। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं और इसके निर्माता नमित मल्होत्रा हैं। यह भारतीय महाकाव्य रामायण पर आधारित दो भागों में बनने वाली फिल्म है। इसके दूसरे भाग को 2027 की दिवाली पर रिलीज करने की योजना है।
रणबीर कपूर बनेंगे भगवान राम, यश निभाएंगे रावण का किरदार
फिल्म की स्टारकास्ट भी इसे लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा रही है। रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता और यश रावण का किरदार निभाएंगे। इसके अलावा सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया गया है और इसके विजुअल्स को लेकर भी काफी चर्चा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।