
करन जौहर की रणवीर सिंह स्टारर बहुचर्चित और महंगी ऐतिहासिक फिल्म ‘तख्त’ बॉलीवुड की उन अनमेड फिल्मों में शामिल हो गई है, जिसका सपना कभी सबसे बड़े स्टारकास्ट के साथ देखा गया था। रणवीर सिंह, विक्की कौशल, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट जैसे सितारों से सजी यह फिल्म 2020 में फ्लोर पर जाने वाली थी, लेकिन कभी बन ही नहीं पाई। एक्टर महिर पांधी ने अब खुलासा किया है कि आखिर किन वजहों से यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया। कोविड महामारी और स्टार्स की डेट्स को लेकर आई दिक्कतों ने इस मेगा प्रोजेक्ट को रोक दिया।
फिल्म ‘तख्त’ को करन जौहर का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जा रहा था, जिसे भव्य ऐतिहासिक ड्रामा के रूप में बनाया जाना था। लेकिन अब यह फिल्म सिर्फ एक अनमेड प्रोजेक्ट बनकर रह गई है। एक्टर महिर पांधी ने मिड डे को दिए इंटरव्यू में बताया कि इतने बड़े स्टारकास्ट की डेट्स को एक साथ लाना लगभग असंभव हो गया था। कोविड-19 महामारी ने स्थिति और भी मुश्किल बना दी। उन्होंने कहा कि अगर आज भी यह फिल्म बनाई जाए, तो इसे फिर से पूरी तरह लिखना पड़ेगा क्योंकि दर्शकों की सोच बदल चुकी है।
यह भी पढ़ें : Welcome To The Jungle ने रिलीज से पहले कमाए 120 करोड़! अक्षय कुमार की फीस जान लगेगा झटका
‘तख्त’ में रणवीर सिंह, विक्की कौशल, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर और जान्हवी कपूर बॉलीवुड के कई बड़े नाम शामिल थे। फिल्म में अनिल कपूर को शाहजहां, रणवीर सिंह को दारा शिकोह और विक्की कौशल को औरंगजेब के किरदार में दिखाया जाना था। करीब 250 करोड़ के बजट वाली यह फिल्म 8 अगस्त 2018 को अनाउंस हुई थी, जिसकी शूटिंग 2020 में होनी थी और कथिततौर पर 24 दिसंबर 2021 को इसे रिलीज करने की प्लानिंग थी, लेकिन प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ सका। अगर यह फिल्म बन जाती तो उस वक्त रणवीर सिंह ही नहीं, इसे करने वाले हर एक्टर के करियर की सबे महंगी फिल्म होती। इतना ही नहीं, यह वक्त के हिसाब से बॉलीवुड और पूरे देश की भी सबसे महंगी फिल्म साबित हो सकती थी।
यह भी पढ़ें : Sunny Deol Upcoming Film: बदल गया सनी देओल की इस मूवी का नाम, जानिए कब आएगा टीजर, कब होगी रिलीज?
महिर पांधी ने बताया कि कोविड के बाद पूरे प्रोजेक्ट को एक साथ लाना असंभव हो गया था। वे कहते हैं, "इतने सारे कलाकारों को एक साथ लाना बहुत मुश्किल था। कोविड के बाद यह और भी कठिन हो गया।" उनके मुताबिक़, यह प्रोजेक्ट धीरे-धीरे ठंडा पड़ा और आखिर में बंद कर दिया गया।
‘तख्त’ मुगल साम्राज्य के अंतिम दौर पर आधारित थी, जहां शाहजहां के बाद सत्ता संघर्ष दिखाया जाना था। कहानी का मुख्य आधार दारा शिकोह और औरंगजेब के बीच गद्दी की लड़ाई थी। करन जौहर ने इसे “मध्यकाल में कभी ख़ुशी कभी ग़म” कहा था, जिसने काफी चर्चा और विवाद पैदा किया था। महिर पांधी ने बताया कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए एक सपने जैसा था। उन्हें पार्टियों और मीटिंग्स में शामिल किया गया था, जिससे उन्हें लगा कि वह फिल्म का हिस्सा हैं। लेकिन जब फिल्म बंद हुई, तो इसे स्वीकार करना उनके लिए काफी मुश्किल था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।