क्या ‘Welcome To The Jungle’ रिलीज से पहले ही हिट हो चुकी है? कैसे अक्षय कुमार ने कम फीस लेकर भी बड़ा गेम खेला? क्या रिलीज से पहले ही करोड़ों की डील ने फिल्म को बना दिया सेफ प्रोजेक्ट? क्यों रणवीर सिंह, शाहरुख़ खान पहले से अपना रहे अक्षय कुमार वाला बिजनेस मॉडल? और कैसे फ्रेंचाइज़ी का बज बना हुआ है?

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वेलकम टू दि जंगल’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में छाई हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने OTT, सैटेलाइट और ऑडियो राइट्स से 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है, जिससे इसकी लागत का बड़ा हिस्सा पहले ही रिकवर हो चुका है। यह फिल्म ‘वेलकम’ फ्रेंचाइज़ी की तीसरी किस्त है, जिसे लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। अक्षय कुमार ने इस प्रोजेक्ट के लिए बेहद कम फीस लेकर प्रॉफिट-शेयरिंग मॉडल अपनाया है, जो बॉलीवुड के नए बिजनेस ट्रेंड को दिखाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

'वेलकम टू दि जंगल' ने रिलीज से पहले कूटे करोड़ों

फ्री प्रेस जर्नल की एक स्टोरी में कथिततौर पर बताया गया कि मेकर्स ने फिल्म के OTT, सैटेलाइट, ऑडियो और अन्य राइट्स से लगभग ₹120 करोड़ का करार फाइनल किया है। रिपोर्ट में एक ट्रेड सोर्स के हवाले से लिखा है कि इस डील के बाद फिल्म पर बॉक्स ऑफिस का दबाव काफी कम हो गया है और प्रोड्यूसर्स पहले ही सुरक्षित स्थिति में आ गए हैं। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से आगे लिखा है कि ‘वेलकम’ ब्रांड की मजबूत पॉपुलैरिटी ने इस फिल्म को बड़ी प्री-रिलीज वैल्यू दिलाई है। 2007 की ‘Welcome’ और 2015 की ‘Welcome Back’ की यादें आज भी दर्शकों में बनी हुई हैं, जिसका सीधा फायदा तीसरे पार्ट को मिल रहा है। यही वजह है कि फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा का बड़ा विषय बन चुकी है।

अक्षय कुमार की फीस और उनका नया बिजनेस मॉडल

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए केवल 1.8 करोड़ रुपए की अपफ्रंट फीस ली है। लेकिन उन्होंने प्रॉफिट-शेयरिंग क्लॉज जोड़ा है, जिससे अगर फिल्म हिट होती है तो उन्हें बड़ा फायदा मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक़, अक्षय को फिल्म की IPR (Intellectual Property Rights) कमाई का लगभग 72% हिस्सा मिल सकता है, जबकि प्रोड्यूसर 28% रखेंगे। यह मॉडल अब नया ट्रेंड बनता जा रहा है। शाहरुख़ खान, सलमान खान और आमिर खान जैसे सुपरस्टार्स पहले से ही इस स्ट्रैटेजी को अपनाते रहे हैं। रणवीर सिंह ने भी ‘धुरंधर’ में कम फीस लेकर बैकएंड डील चुनी थी, जिससे उन्हें प्रोजेक्ट की सफलता का सीधा फायदा मिला।

'वेलकम टू दि जंगल' कब रिलीज होगी?

‘वेलकम टू दि जंगल’ को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है और यह फिल्म 26 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म की स्टार कास्ट में सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लीवर, अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पाटनी समेत कई बड़े स्टार्स शामिल हैं, जिससे यह एक मल्टीस्टारर एंटरटेनर बन गई है।