Ranveer Singh vs Deepika Padukone: इस 1 मामले में पत्नी से पीछे 'धुरंधर', जानें BO पर किसकी धाक?

Published : Apr 19, 2026, 06:53 PM IST

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। उनकी घोषणा के बाद से फैन्स और सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। इसी बीच आपको रणवीर-दीपिका का फिल्मी रिकॉर्ड बता रहे हैं। दोनों में से किसकी धाक बॉक्स ऑफिस पर रही और किसने ज्यादा हिट दी।

PREV
15
रणवीर सिंह वर्सेस दीपिका पादुकोण

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की गिनती बॉलीवुड के हिट स्टार्स में की जाती है। दोनों ने ही काफी हिट फिल्में दी, लेकिन ज्यादा किसने दी, आइए आपको बताते हैं। 

25
रणवीर सिंह का करियर

रणवीर सिंह ने 2010 में फिल्म बैंड बाजा बारात से डेब्यू किया था। उनकी पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही थी। उन्होंने अभी तक के करियर में करीब 24 फिल्मों में काम किया है। उनकी आखिरी फिल्म इसी साल आई धुरंधर 2 है।

ये भी पढ़ें... Good News: प्रेग्नेंट है 40 साल की दीपिका पादुकोण, दोबारा पापा बनने वाले हैं धुरंधर रणवीर सिंह

35
रणवीर सिंह की हिट फिल्में

रणवीर सिंह ने अपने करियर में अभी तक करीब 9 हिट फिल्में दी है। उनकी हिट फिल्में हैं रामलीला, गुंडे, दिल धड़कने दो, बाजीराव मस्तनी, पद्मावत, सिंबा, गली ब्वॉय, धुरंधर, धुरंधर 2 शामिल है। बता दें कि रणवीर एक मामले में पत्नी दीपिका पादुकोण से पीछे हैं। दरअसल, दीपिका ने 3 एक हजार करोड़ी फिल्में दी और रणवीर की 2 ही फिल्में एक हजार करोड़ी रही हैं।

45
दीपिका पादुकोण का करियर

दीपिका पादुकोण ने 2007 में आई ओम शांति ओम से बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी पहली ही फिल्म हिट रही थी। उन्होंने अभी तक 41 फिल्मों में काम किया है। वे आखिरी बार 2024 में आई फिल्म सिंघम अगेन में नजर आई थीं।

55
दीपिका पादुकोण की हिट फिल्में

दीपिका पादुकोण की हिट फिल्मों की बात करें तो उन्होंने 17 फिल्में हिट दी है। उनकी हिट फिल्में हैं ओम शांति ओम, लव आजकल, हाउसफुल, कॉकटेल, रेस 2, ये जवानी है दीवानी, चेन्नई एक्सप्रेस, पीकू, बाजीराव मस्तानी, रामलीला, पद्मावत, पठान, जवान, कल्कि 2898 एडी आदि हैं।

ये भी पढ़ें... सलमान खान की हसीना रहती है इतने आलीशान घर में, 7 PHOTO देख फटी रह जाएंगी आंखें

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories