कांग्रेस के फ्लॉप नेता से बीजेपी सांसद बना सुपरस्टार, 2026 में खड़ा किया फिल्मों-वेब सीरीज का पहाड़!

Published : Aug 11, 2026, 09:48 AM IST
Ravi Kishan Upcoming Movies

सार

भोजपुरी से पैन इंडिया स्टार बना 57 साल का सांसद 2026 में 5 फिल्में, एक वेब सीरीज और एक रियलिटी शो कर चुका है। अभी दो प्रोजेक्ट्स इसी साल के लिए कतार में हैं। कभी कांग्रेस का फ्लॉप नेता साबित हुआ था।

2026 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में गजब रिकॉर्ड बन रहे हैं। कई एक्टर्स हैं, जो इस साल अपने करियर के सबसे ज्यादा प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे हैं। इनमें एक ऐसा स्टार भी है, जो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से निकला है और पैन इंडिया अपनी जबरदस्त पहचान बना चुका है। खास बात यह है कि 57 साल का यह एक्टर भाजपा सांसद है और कभी कांग्रेस का फ्लॉप नेता हुआ करता था। यह स्टार 2026 में अब तक 5 फिल्मों, एक वेब सीरीज और एक रियलिटी शो में नज़र आ चुका है। अभी एक फिल्म और एक वेब सीरीज इसी साल रिलीज की कतार में हैं। दिलचस्प बात यह है कि ये सभी प्रोजेक्ट नॉन भोजपुरी हैं।

कौन हैं कांग्रेस का वो फ्लॉप पूर्व नेता, जो 2026 में पर्दे पर छा रहा?

हम यहां बात कर रहे हैं भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रहे रविन्द्र कृष्ण शुक्ला की, जिन्हें दुनिया रवि किशन के नाम से जानती है। कभी कांग्रेस के फ्लॉप नेता साबित हुए रवि किशन को फिल्मों में काम करते हुए 34 साल से ज्यादा का वक्त हो गया है। उन्होंने अपना करियर हिंदी फिल्मों से ही शुरू किया था, लेकिन बाद में वे भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार बने। उन्होंने 'दुल्हा मिलई हमार', 'कब होई गौना हमार', 'जनम-जनम के साथ', 'देवरा बड़ा सतावेला' और 'मेरा भारत महान' जैसी भोजपुरी फिल्मों में काम किया और वहां के सुपरस्टार बन गए।

यह भी पढ़ें :'वो कोई झेल सकता है?', ऐश्वर्या राय से मारपीट के सवाल पर ऐसे झल्लाए सलमान खान कि टेबल ही तोड़ दी

बॉलीवुड में कब हुआ रवि किशन का डेब्यू?

इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक़, रवि किशन 1990 के दशक में बॉलीवुड में आ गए थे। उन्होंने 'पीताम्बर', 'ज़ख़्मी दिल', 'कीमत', 'तेरे नाम', 'फिर हेरा फेरी', 'तनु वेड्स मनु', 'मोहल्ला अस्सी', 'जिला गाजियाबाद', 'मिशन रानीगंज', 'लापता लेडीज', 'सिंघम अगेन' और 'सन ऑफ़ सरदार 2' जैसी पॉपुलर फिल्मों में नज़र आए। उन्होंने साउथ सिनेमा की भी 'रेस गुर्रम', 'किक 2', 'MLA', 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी', 'डाकू महाराज' और 'पेद्दी' जैसी फ़िल्में की हैं।

2026 में इन प्रोजेक्ट्स में नज़र आ चुके रवि किशन

नं.प्रोजेक्टरिलीज/प्रीमियर डेटइंडस्ट्रीकिरदार हिट/फ्लॉप 
1भाभी जी घर पर हैं : फन ऑन द रन6 फ़रवरी 2026बॉलीवुड फिल्मशांति शर्माफ्लॉप
2साइको सैयां25 फ़रवरी 2026(अमेजन एमएक्स प्लेयर)हिंदी वेब सीरीजहंट्री सिंहफ्लॉप
3मां-बहन4 जून 2026 (नेटफ्लिक्स)बॉलीवुड फिल्मचरित्र गुप्ताहिट
4पेद्दी4 जून 2026तेलुगु फिल्मरणधीर सिसोदियाफ्लॉप
5अलायंस26 जून 2026 (प्राइम वीडियो)हिंदी रियलिटी शोकंटेस्टेंटहिट
6धमाल 410 जुलाई 2026बॉलीवुड फिल्मअधूराहिट
7आर्यभट्ट का जीरो7 अगस्त 2026बॉलीवुड फिल्मछन्नू भैयाफ्लॉप

यह भी पढ़ें : Akshay Kumar New Movie: अगली फिल्म में अपने ससुर का रोल निभाएंगे अक्षय कुमार, यहां पढ़ें डिटेल

2026 में इन प्रोजेक्ट्स में भी दिखेंगे रवि किशन

नं.प्रोजेक्टरिलीज/प्रीमियर डेटकिरदारइंडस्ट्री
1मिर्ज़ापुर : द फिल्म4 सितम्बर 2026बब्बन बबुआहिंदी मूवी
2टैक्स डिपार्टमेंट स्टोरीNA (प्राइम वीडियो)NAहिंदी वेब सीरीज

अगर पूरी लिस्ट और रवि किशन के अब तक के करियर को देखें तो उन्होंने किसी भी साल में इतने नॉन भोजपुरी प्रोजेक्ट नहीं किए हैं। यानी 2026 उनके लिए रिकॉर्ड वाला साल साबित हुआ है।

रवि किशन का कांग्रेस से बीजेपी तक का सफ़र

रवि किशन ने 2014 में कांग्रेस का दामन थाम राजनीति में एंट्री ली थी। वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़े थे। लेकिन उन्हें सिर्फ 42,759 वोट मिले थे और करारी हार का सामना करना पड़ा था। 2017 में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। 2019 में उन्होंने उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा और निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 3 लाख से ज्यादा वोट हासिल कर जीत दर्ज की। 2024 में वे दोबारा इसी सीट से सांसद चुने गए।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'सिंघम' की टीवी पर एंट्री, 31 अगस्त से इस शो को होस्ट करते दिखेंगे अजय देवगन
सितंबर में दूसरी बार मां बनेंगी दीपिका, क्या ‘राका’ की शूटिंग पूरी कर पाएंगी?