ऋचा चड्ढा ने CJP प्रदर्शनकारियों को दिया मेकअप टिप्स का आइडिया, AI कैमरों से बचने की बताई तरकीब, देखें Video

Published : Oct 13, 2026, 12:01 PM IST
richa chadha

सार

ऋचा चड्ढा ने CJP प्रदर्शन के समर्थन में फेस रिकग्निशन कैमरों से बचने के लिए मेकअप ट्यूटोरियल शेयर किया। जानें क्या है CV Dazzle और आधुनिक AI कैमरों पर इसका कितना असर हो सकता है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन (CJP Protest) के बीच एक मेकअप ट्यूटोरियल शेयर किया है। इसमें उन्होंने प्रदर्शनकारियों को चेहरे की पहचान करने वाले कैमरों यानी फेस रिकग्निशन कैमरों से बचने के लिए मेकअप का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया।

ऋचा चड्ढा ने क्यों शेयर किया मेकअप ट्यूटोरियल?

ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रदर्शनकारियों के समर्थन में पोस्ट शेयर किया। उनका कहना है कि प्रदर्शन के दौरान लोगों को उनकी सहमति के बिना कैमरों में रिकॉर्ड किया जा रहा है। ऐसे में उन्होंने फेस रिकग्निशन तकनीक से बचने के लिए मेकअप का तरीका दिखाया।एक्ट्रेस ने प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों को सुरक्षित रहने, पानी साथ रखने और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की सलाह भी दी। उन्होंने महिलाओं को अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने की बात कही।

चेहरे की पहचान करने वाले कैमरों से बचने के लिए क्या बताया?

ऋचा ने अपने वीडियो में चेहरे पर मेकअप के जरिए कुछ बदलाव करने का सुझाव दिया। इसमें चेहरे पर आंखों और होंठों जैसे एक्स्ट्रा फीचर बनाना और स्किन पर अलग-अलग रंगों से पैटर्न तैयार करना शामिल है। उन्होंने भौंहों को छिपाने के लिए कंसीलर के इस्तेमाल का भी जिक्र किया। इस तरह के प्रयोग को तकनीकी भाषा में CV Dazzle कहा जाता है। इसका मकसद चेहरे के उन पैटर्न में बदलाव करना है, जिनके आधार पर कंप्यूटर विजन सिस्टम किसी व्यक्ति को पहचानने की कोशिश करते हैं।

और पढ़ें: OTT Releases This Week: ‘कॉफी विद करण 9’ से ‘विजनक्वेस्ट’ तक, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये 7 फिल्में-सीरीज

CJP के प्रदर्शन को लेकर क्या है विवाद?

यह मामला मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों से जुड़ा है। प्रदर्शनकारियों की ओर से चुनावी मतदाता सूची में बदलाव को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की जा रही है। सीजेपी समेत कई विपक्षी पार्टी अलग-अलग जगह पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इन प्रदर्शनों के दौरान दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने और कई लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबरें भी सामने आई हैं।

और पढ़ें: CJP Protest: सीजेपी प्रोटेस्टर पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं-देशद्रोही और आतंकी ताकतें हो रही बेनकाब

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

ओरिजिनल 'दृश्यम' के लीड हीरो मोहनलाल ने देखी अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानिए देख कर क्या बोले?
Friday Releases:अक्टूबर के तीसरे शुक्रवार धमाका, 'दृश्यम 3' की आंधी के बीच आ रहीं ये 20+ फ़िल्में