15 साल की उम्र में इस एक्ट्रेस ने फिल्मों में रखा कदम, पहली ही फिल्म ने कमा डाले 110 करोड़ रुपये

Published : Aug 07, 2026, 01:42 PM IST

महज 15 साल की उम्र में रिंकू राजगुरु ने फिल्म 'सैराट' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। उनकी पहली ही फिल्म ने 110 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। जानिए महाराष्ट्र के अकलुज में जन्मीं इस नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस के बारे में सबकुछ।

PREV
15

मराठी सिनेमा की सबसे फेमस अदाकाराओं में शुमार रिंकू राजगुरु ने बेहद कम उम्र में ऐसा मुकाम हासिल किया, जिसका सपना बड़े-बड़े आर्टिस्ट देखते हैं। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने फिल्मों में डेब्यू किया और उनकी पहली ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। आज रिंकू न सिर्फ मराठी बल्कि हिंदी फिल्मों और ओटीटी की भी जानी-मानी एक्ट्रेस बन चुकी हैं।

25

कौन हैं रिंकू राजगुरु?

रिंकू राजगुरु का असली नाम प्रेरणा महादेव राजगुरु है। उनका जन्म 3 जून 2001 को महाराष्ट्र के अकलुज (सोलापुर जिला) में हुआ था। फिलहाल उनकी उम्र 25 साल है। सिंपल फैमिली से आने वाली रिंकू ने अपनी शुरुआती पढ़ाई महाराष्ट्र में ही की। बचपन से ही उन्हें एक्टिंग का शौक था, लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि इतनी कम उम्र में वह स्टार बन जाएंगी।

35

15 साल की उम्र में किया डेब्यू

साल 2016 में डायरेक्टर नागराज मंजुले ने रिंकू को अपनी फिल्म 'सैराट' में मुख्य भूमिका के लिए चुना। उस समय वह स्कूल में पढ़ाई कर रही थीं और उनकी उम्र सिर्फ 15 साल थी। फिल्म में उन्होंने 'आर्ची' (अर्चना पाटिल) का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।

45

पहली ही फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर

करीब 4 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'सैराट' ने बॉक्स ऑफिस पर 110 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की और मराठी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई। फिल्म की सफलता ने रिंकू राजगुरु को रातोंरात स्टार बना दिया।

इसे भी पढ़ें: फ्लाइट में छिड़ी सनी देओल और बेटे करण की 'बाप-बेटा डायलॉगबाजी', Video देख फैंस हारे दिल

55

पहली फिल्म के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड

'सैराट' में दमदार अभिनय के लिए रिंकू राजगुरु को 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में स्पेशल मेंशन (नेशनल अवॉर्ड) से सम्मानित किया गया। इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय सम्मान हासिल करने वाली वह चुनिंदा अभिनेत्रियों में शामिल हैं। इसके अलावा उन्हें फिल्मफेयर मराठी और महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स भी मिले। मराठी फिल्मों में सफलता के बाद रिंकू ने हिंदी सिनेमा का रुख किया। वह अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'झुंड' में नजर आईं। इसके अलावा 'अनपॉज्ड', '200: हल्ला हो', 'हंड्रेड', 'कागर', 'झिम्मा 2' और 'आठवां रंग प्रेमाचा' जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में भी उन्होंने अपनी एक्टिंग का दम दिखाया।

इसे भी पढ़ें: रणबीर कपूर की 'लव एंड वॉर' में कौन है नई मिस्ट्री गर्ल? एक्स का नाम देख फैंस हुए एक्साइटेड

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories