करीना कपूर की प्रेग्नेंसी की खबर पर आखिर क्या बोलीं ननद सबा अली खान पटौदी?

Published : Aug 22, 2026, 03:56 PM IST
saba pataudi on  Kareena Kapoors pregnancy

सार

करीना कपूर की तीसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर ननद सबा अली खान पटौदी ने सफाई दी। उन्होंने अदाकारा की तस्वीर शेयर करके कहा कि कुछ बातें प्राइवेट रहने देनी चाहिए। तो सवाल है कि क्या करीना वाकई प्रेग्नेंट हैं, आइए बताते हैं क्या है सच।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि वो तीसरी बार मां बनने वाली हैं। पहली नजर में उनकी तस्वीरों को देखकर मन में यहीं ख्याल आता है, लेकिन एक्ट्रेस की टीम और ननद सबा अली खान पटौदी दोनों ने इस खबर को खारिज कर दिया है।

वायरल वीडियो से शुरू हुई प्रेग्नेंसी की चर्चा

दरअसल, करीना कपूर हाल ही में फैमिली बीच वेकेशन से मुंबई लौटी थीं। इसके बाद उन्हें जिम से बाहर निकलते हुए देखा गया। इस दौरान वह ब्लैक कलर के एथलीजर आउटफिट में नजर आईं। वीडियो में करीना के पेट का हिस्सा थोड़ा उभरा हुआ दिखाई दिया। इसी को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि शायद एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। इतना ही नहीं, उनके साथ मौजूद टीम के एक सदस्य को छाता लेकर उन्हें कैमरों से बचाते हुए भी देखा गया, जिसके बाद अटकलों ने और जोर पकड़ लिया।

करीना कपूर की ननद सबा पटौदी ने लोगों को दिखाया सच

शनिवार को करीना कपूर की ननद सबा अली खान पटौदी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कीं। करीना कपूर की लेटेस्ट तस्वीर लगाकर लिखा,

कोई खराब एंगल या बालों का दिन खराब हो सकता है, लेकिन लोग तुरंत इतनी बड़ी बात कैसे मान सकते हैं? वह एयरपोर्ट से बिल्कुल स्टाइलिश, क्लासी और स्लिम नजर आ रही थीं और आज जिम से बाहर निकली हैं। बस इतनी सी बात है।

सैफ अली खान की बहन ने आगे लिखा,

मैं अपनी बहन (सोहा अली खान) को दूसरे बच्चे के लिए मनाती रही हूं... काश यह सच होता! यह कहने के लिए वह मुझे मार डालेगी! दोस्तों, जीने दो और जीने दो। कुछ बातें प्राइवेट रहने देना चाहिए। किसी तरह के कयास लगाने की जरूरत नहीं है। प्यार और सम्मान के साथ।

और पढ़ें:100 करोड़ पार पहुंची DC, बॉक्स ऑफिस पर 2 वीक में मचा तहलका, लोकेश कनगराज की डेब्यू फिल्म में ऐसा क्या?

करीना और सैफ के हैं दो बच्चे

वहीं, करीना कपूर की टीम ने भी उनकी प्रेग्नेंसी की खबर को खारिज किया है। बता दें करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने साल 2012 में शादी की थी। दोनों के दो बेटे हैं। उनके बड़े बेटे तैमूर अली खान का जन्म 2016 में हुआ था, जबकि छोटे बेटे जहांगीर अली खान यानी जेह का जन्म 2021 में हुआ।सैफ अली खान के पहली शादी से दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान भी हैं।

इसे भी पढ़ें: 7 Dogs Box Office Collection: सलमान खान की मूवी ‘7 डॉग्स’ का बुरा हाल, कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

दीपिका पादुकोण ने ‘स्पिरिट’ कंट्रोवर्सी पर तोड़ी चुप्पी, ‘मेल ईगो’ की वजह से हुईं बाहर?
इन 5 हीरोइनों के साथ गोविंदा का था अफेयर?, एक के लिए तो 'छोटे मियां' ने तोड़ दी थी सुनीता से सगाई