DC Movie Box Office Collection: फिल्ममेकर लोकेश कनगराज की एक्टिंग डेब्यू फिल्म ‘DC’ ने 2 हफ्तों में दुनिया भर में तहलका मचा दिया है। अरुण माथेश्वरन द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक एक्शन थ्रिलर में लोकेश के साथ वामिका गब्बी भी मुख्य भूमिका में हैं।

साउथ सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर लोकेश कनगराज ने बतौर एक्टर बड़े पर्दे पर कदम रखते ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा दी है। उनकी डेब्यू फिल्म ‘DC’ ने रिलीज के महज दो हफ्तों में दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म में लोकेश के साथ वामिका गब्बी और संजना कृष्णमूर्ति अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। ‘DC’ 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआती दिनों में फिल्म ने करीब 5 करोड़ रुपये की कमाई की, लेकिन दर्शकों के बीच पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते इसकी कमाई लगातार बढ़ती गई। रिलीज के सिर्फ 5 दिनों में फिल्म ने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। अब दो हफ्ते पूरे होने के साथ ही फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि लोकेश कनगराज के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि ‘DC’ में उन्होंने पहली बार लीड एक्टर के तौर पर काम किया है। फिल्म में उनका किरदार देवदास है।

वामिका गब्बी के साथ लोकेश की जोड़ी

‘DC’ में लोकेश कनगराज के साथ वामिका गब्बी लीड रोल में हैं। वामिका ने फिल्म में चंद्रा का किरदार निभाया है, जबकि संजना कृष्णमूर्ति भी कहानी का अहम हिस्सा हैं। फिल्म को रोमांटिक एक्शन थ्रिलर के तौर पर पेश किया गया है। फिल्म की कहानी देवदास और चंद्रा के इर्द-गिर्द घूमती है। अपराध, हिंसा और बदले की कहानी में दोनों किरदार एक खतरनाक दुनिया का सामना करते दिखाई देते हैं।

और पढ़ें - करीना कपूर प्रेग्नेंट हैं? बेबी बंप संग वायरल वीडियो, क्या सैफ अली खान संग प्लान किया 3rd बच्चा?

अरुण माथेश्वरन ने किया डायरेक्शन

‘DC’ का निर्देशन अरुण माथेश्वरन ने किया है। फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स के बैनर तले हुआ है। फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। लोकेश कनगराज जैसे मशहूर निर्देशक का बतौर एक्टर डेब्यू और अरुण माथेश्वरन का निर्देशन फिल्म के लिए पहले से ही चर्चा का विषय था। रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। सूर्या, महेश बाबू और अल्लू अर्जुन जैसे सितारों ने भी फिल्म और लोकेश के काम की तारीफ की है।

YouTube video player

बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़

‘DC’ की कमाई में दूसरे हफ्ते में थोड़ी गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी। रिलीज के 11वें दिन तक फिल्म करीब 87 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई कर चुकी थी। इसके बाद दो हफ्ते पूरे होते-होते फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। खास बात यह है कि फिल्म की कमाई सिर्फ तमिल मार्केट तक सीमित नहीं रही, बल्कि अलग-अलग मार्केट्स से भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला। यही वजह है कि फिल्म ने इतनी तेजी से 100 करोड़ क्लब में एंट्री की है।

और पढ़ें - ‘नई नवेली’ इस दशहरा बॉक्स ऑफिस पर होगी रिलीज, ‘भाभी डायन है’... कहानी में बड़ा ट्विस्ट

लोकेश कनगराज के लिए बड़ी कामयाबी

‘कैथी’, ‘मास्टर’, ‘विक्रम’ और ‘लियो’ जैसी फिल्मों के निर्देशन से अपनी पहचान बना चुके लोकेश कनगराज के लिए ‘DC’ एक बिल्कुल नया एक्सपीरियंस है। अब तक वह कैमरे के पीछे रहकर फिल्में बनाते आए हैं, लेकिन बतौर एक्टर उनकी पहली बड़ी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। ‘DC’ का 100 करोड़ क्लब में शामिल होना यह दिखाता है कि लोकेश की लोकप्रियता सिर्फ उनके निर्देशन तक सीमित नहीं है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी बड़ी कमाई तक पहुंचती है।