
Salman Khan Close Actor Gets Extortion Threat: रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास के बाहर गोलीबारी और रणवीर सिंह को मिली बड़ी धमकी के कुछ दिनों बाद, अब सलमान खान के एक और करीबी एक्टर को भी निशाना बनाया गया है। उन्हें एक ईमेल मिला है जिसमें करोड़ों रुपये की मांग की गई है और भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग से संबंध होने का दावा किया है। मुंबई पुलिस इस मामले पर कड़ी नजर रख रही है। वहीं इस एक्टर के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।
जुहू स्थित फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी की घटना और एक्टर रणवीर सिंह को करोड़ों रुपये की उगाही की धमकी मिलने के कुछ दिनों बाद, अब पता चला है कि सलमान खान के करीबी एक और एक्टर को ईमेल के जरिए धमकी मिली है, उनसे भी बड़ी रकम की मांग की गई है।
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के करीबियों के खिलाफ बिश्नोई गैंग हाथ दोकर पीछे पड़ी है। वहीं अब एक और सिने अभिनेता को ईमेल के जरिए धमकी मिली है, बताया जा रहा है कि इसे भेजने वाले ने करोड़ों रुपये की मांग की है। उसने खुद को बिश्नोई गिरोह से संबंध होने का दावा किया है। हालांकि एक्टर की पहचान अभी सीक्रेट रखी गई है, मुंबई पुलिस मामले पर कड़ी नजर रख रही है।
यह ताजा घटना धुरंधर फिल्म के एक्टर रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर धमकी भरा मैसेज मिलने के ठीक बाद सामने आई है, जिसके चलते मुंबई पुलिस ने उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। खबरों के मुताबिक, धमकी भरे मैसेज में भेजने वाले ने करोड़ों रुपये की भारी रकम की मांग की है। मैसेज में गंभीर परिणाम भुगतने की बात देखते ही एक्र ने तत्काल अधिकारियों को फोन किया और पुलिस को सारी जानकारी दी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।