Sanjay Dutt की 3 फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर एक साथ चल रहीं, जानिए किसकी कितनी हुई कमाई?

Published : May 18, 2026, 09:01 AM IST
Sanjay Dutt Box Office Report Card

सार

Sanjay Dutt Box Office Report Card: संजय दत्त इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर एक साथ तीन फिल्मों के साथ छाए हुए हैं। जहां ‘धुरंधर 2’ और ‘राजा शिवाजी’ ताबड़तोड़ कमाई कर ब्लॉकबस्टर बन चुकी हैं, वहीं ‘आखिरी सवाल’ पॉजिटिव रिव्यूज के बावजूद दर्शकों को थिएटर तक खींचने में नाकाम रही और बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती दिख रही है।

संजय दत्त बॉलीवुड ही नहीं, देश के सबसे व्यस्त एक्टर्स में से एक हैं। वे बॉक्स ऑफिस पर दनादन फ़िल्में ला रहे हैं। वर्तमान की बात करें तो उनकी एक-दो नहीं, बल्कि तीन-तीन फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर चल रही हैं। इससे भी खास बात यह है कि दो ब्लॉकबस्टर हो चुकी हैं। हालांकि, तीसरी फिल्म ने पॉजिटिव रिव्यूज मिलने के बावजूद निराशाजनक प्रदर्शन किया है और डिजास्टर साबित हो चुकी है। इनमें से एक फिल्म दुनियाभर में 1800 करोड़ से ज्यादा कूट चुकी है और उनकी सबसे नई फिल्म के मुकाबले भी ज्यादा कमाई कर रही है। जानिए संजय दत्त की इन तीनों फिल्मों के बारे में…

बॉक्स ऑफिस पर संजय दत्त की नई फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर संजय दत्त की जो सबसे नई फिल्म रिलीज हुई है, वह है ‘आखिरी सवाल’। इसमें संजू की मुख्य भूमिका है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS की पृठभूमि पर बनी इस फिल्म का डायरेक्शन अभिजीत मोहन वारंग ने किया है। 15 मई को रिलीज हुई इस फिल्म का प्रदर्शन पहले दिन से ही निराशाजनक रहा। एक भी दिन यह फिल्म 1 करोड़ रुपए की कमाई के आंकड़े को नहीं छू सकी। तीन दिन में फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 1.95 करोड़ रुपए हुआ। वहीं दुनियाभर में इसने ग्रॉस 2.74 करोड़ रुपए की कमाई की। निखिल नंदा और संजय दत्त द्वारा प्रोड्यूस की गई 'आखिरी सवाल' का तीनों दिन का कलेक्शन इस प्रकार रहा : - 

  • पहला दिन (शुक्रवार) : 40 लाख रुपए
  • दूसरा दिन (शनिवार) : 75 लाख रुपए
  • तीसरा दिन (रविवार) : 80 लाख रुपए

यह भी पढ़ें : Karuppu Collection Day 3: सूर्या की 'करुप्पु' का कलेक्शन 100 करोड़ पार, तीसरे दिन कूटे इतने CR

संजय दत्त की 'राजा शिवाजी' ब्लॉकबस्टर हुई

संजय दत्त की ‘राजा शिवाजी’ भी बॉक्स ऑफिस पर चल रही है। 1 मई 2026 को रिलीज हुई यह फिल्म 17 दिन में भारत में 92.4 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म ने 17वें दिन यानी तीसरे रविवार को लगभग 3.45 करोड़ रुपए की कमाई की। इस फिल्म में संजय दत्त मुख्य विलेन अफजल खान के रोल में नज़र आ रहे हैं। रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वे खुद छत्रपति शिवाजी महाराज के रोल में दिख रहे हैं। यह मराठी फिल्म है, जो हिंदी में भी रिलीज की गई है। 75 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होने की ओर तेजी से बढ़ रही है। 

यह भी पढ़ें : Salman Khan Upcoming Movies की लंबी है लिस्ट, एक-दो नहीं, इन 10 फिल्मों से हिलाएंगे बॉक्स ऑफिस!

संजय दत्त की ‘धुरंधर 2’ का 60 से जलवा बरक़रार

संजय दत्त आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ (धुरंधर द रिवेंज' में विलेन एसपी चौधरी असलम के रोल में दिख रहे हैं। फिल्म के लीड हीरो रणवीर सिंह है19 मार्च 2026 को रिलीज हुई यह फिल्म 60 बाद भी धूम मचा रही है। 60वें दिन यानी 9वें रविवार को इस फिल्म में लगभग 84 लाख रुपए कमाए, जो संजय दत्त की नई फिल्म ‘आखिरी सवाल’ के रविवार के कलेक्शन के मुकाबले 4 लाख रुपए ज्यादा है। 60 दिन बाद इस फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 1183.34 करोड़ रुपए से ज्यादा हो चुका है।  वर्ल्डवाइड यह फिल्म 1830 करोड़ रुपए से ज्यादा कूट चुकी है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Karuppu Collection Day 3: सूर्या की 'करुप्पु' का कलेक्शन 100 करोड़ पार, तीसरे दिन कूटे इतने CR
Salman Khan Upcoming Movies की लंबी है लिस्ट, एक-दो नहीं, इन 10 फिल्मों से हिलाएंगे बॉक्स ऑफिस!