Dhurandhar के स्टार संजय दत्त को हाल ही में दुबई में एक बेहद लग्जरी गिफ्ट मिला, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर तेज हो गई है। पाकिस्तानी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ज़मीर ने उन्हें खास तौर पर कस्टमाइज किया गया गोल्ड प्लेटेड iPhone 17 गिफ्ट किया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की मुलाकात दुबई में पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर्सनैलिटी काशिफ जमी़र से हुई। इसी मुलाकात के दौरान जमी़र ने संजय दत्त को एक खास तोहफा दिया। उन्होंने अभिनेता को गोल्ड प्लेटेड आईफोन 17 भेंट किया, जिसे खास तौर पर उनके लिए कस्टमाइज कराया गया बताया जा रहा है। इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया।
25
संजय दत्त के वायरल वीडियो में दिखा खास पल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में काशिफ जमी़र और संजय दत्त एक-दूसरे से गर्मजोशी से मिलते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में जमी़र अभिनेता को गले लगाते हैं, उनसे हाथ मिलाते हैं और खुशी जाहिर करते नजर आते हैं। इसके बाद वह संजय दत्त को खास तौर पर डिजाइन किया गया गोल्ड प्लेटेड फोन सौंपते हैं और कहते हैं कि यह फोन खास तौर पर उनके लिए तैयार कराया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक काशिफ जमी़र ने सिर्फ फोन ही नहीं दिया, बल्कि एक महंगा ज्वेलरी सेट भी गिफ्ट किया। बताया जा रहा है कि यह ज्वेलरी सेट संजय दत्त की पत्नी के लिए था। इस तरह के लग्जरी गिफ्ट को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं और लोग इस मुलाकात को लेकर चर्चा कर रहे हैं।
45
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दुबई की इस मुलाकात का वीडियो इंस्टाग्राम और टिकटॉक जैसे प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल गया। कुछ ही समय में इस वीडियो को लाखों बार देखा गया और फैंस के बीच यह चर्चा का विषय बन गया। कई यूजर्स ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि इस तरह का कस्टमाइज्ड लग्जरी फोन किसी स्टार को गिफ्ट करना अपने आप में बड़ी बात है।
गोल्ड प्लेटेड आईफोन 17 की कीमत आम स्मार्टफोन से कई गुना ज्यादा हो सकती है। जानकारी के मुताबिक इस तरह के कस्टमाइज्ड फोन की कीमत लगभग ₹1,82,900 से लेकर ₹1,43,00,000 या उससे भी ज्यादा तक हो सकती है। कीमत इस बात पर निर्भर करती है कि उसमें कितना सोना इस्तेमाल किया गया है, क्या उसमें हीरे जैसे कीमती पत्थर जोड़े गए हैं और कस्टमाइजेशन का स्तर कितना खास है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।