कौन यह दिग्गज, जिसने अक्षय कुमार संग काम करने मांगी उनसे ज्यादा फीस, नहीं मिली तो ठुकरा दिया ऑफर

Published : Jun 23, 2026, 02:31 PM IST
Akshay kumar Fees MasterChef India

सार

दिग्गज शेफ ने खुलासा किया कि उन्होंने ‘मास्टर शेफ इंडिया’ का पहला सीजन ठुकरा दिया था। वजह थी एक अनोखी शर्त। शो के लिए वे अक्षय कुमार से 1 ज्यादा फीस चाहते थे।

भारत में फूड टेलीविजन की पहचान माने जाने वाले सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर ने मास्टर शेफ इंडिया से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जब 2010 में शो का पहला सीजन लॉन्च हो रहा था, तब उन्हें जज बनने का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। वजह कोई डेट इश्यू या क्रिएटिव मतभेद नहीं था, बल्कि उनकी एक खास शर्त थी। संजीव कपूर चाहते थे कि उन्हें बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार से सिर्फ 1 रुपये ज्यादा फीस मिले। सालों बाद उन्होंने बताया कि यह मांग अहंकार नहीं, बल्कि अपने क्षेत्र में विशेषज्ञता की पहचान और फूड इंडस्ट्री के सम्मान से जुड़ी थी।

अक्षय कुमार से 1 रुपये ज्यादा फीस की शर्त

संजीव कपूर ने Culinary Culture से हालिया बातचीत में खुलासा किया कि मास्टर शेफ इंडिया के पहले सीजन के लिए उन्हें जज बनने का ऑफर मिला था। उस समय शो में अक्षय कुमार भी शामिल थे। संजीव कपूर ने कहा, "जब वे पहली बार मेरे पास आए तो उन्होंने मेरी शर्त नहीं मानी। मेरी शर्त थी कि मुझे अक्षय कुमार से सिर्फ 1 रुपये ज्यादा पेमेंट किया जाए। उस समय इस शो को मेरे अलावा कोई और नहीं कर सकता था। मैंने कहा था कि मेरी एक शर्त है, लेकिन वे नहीं माने और मैं समझौता नहीं करना चाहता था।" उन्होंने आगे कहा कि उन्हें अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं था और वे उससे पूरी तरह संतुष्ट थे।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड में किसे मिलता है कितना पेमेंट, खाने में होता है कैसा भेदभाव? कलाकारों के शॉकिंग खुलासे

गेस्ट अपीयरेंस तक के लिए कर दिया था इनकार

संजीव कपूर ने बताया कि पहले दो सीजन के दौरान शो के मेकर्स लगातार उनसे संपर्क करते रहे। उन्होंने कहा, "वे बार-बार कहते थे कि सर, एक एपिसोड के लिए ही आ जाइए। लेकिन मैंने साफ कह दिया था कि मैं नहीं आऊंगा।" यही वजह रही कि मास्टर शेफ इंडिया के शुरुआती दो सीजन में संजीव कपूर नजर नहीं आए।

तीसरे सीजन में संजीव कपूर ने क्यों बदला फैसला?

संजीव कपूर के मुताबिक तीसरे सीजन तक शो उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहा था। तब मेकर्स एक बार फिर उनके पास पहुंचे। उन्होंने बताया, "तीसरे सीजन में उन्होंने मुझसे कहा कि सर, शो काम नहीं कर रहा है। हमें आपकी जरूरत है। आप बताइए क्या करना चाहिए। फिर उन्होंने कहा कि हम वही करेंगे जो आप कहेंगे।" 2013 में संजीव कपूर आधिकारिक तौर पर मास्टर शेफ इंडिया का हिस्सा बन गए। संजीव कपूर ने कहा कि उनका फैसला व्यक्तिगत फायदे से ज्यादा फूड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के भविष्य से जुड़ा था। उनके शब्दों में, 

उस समय हम फ़ूड फ़ूड नाम का चैनल चला रहे थे। मैं चाहता था कि दूसरे शेफ भी लोकप्रिय बनें। बात सिर्फ आपकी व्यक्तिगत कमाई की नहीं होती, पूरे माहौल को बड़ा बनाना जरूरी होता है। मुझे लगा कि अगर मास्टर शेफ भारत में फेल हो गया तो हम सबके लिए नुकसान होगा। फूड एंटरटेनमेंट का बिजनेस प्रभावित होता। इसलिए मैंने फैसला किया कि जो संभव होगा, मैं करूंगा।

क्या आखिरकार मिली अक्षय कुमार से ज्यादा फीस?

जब उनसे पूछा गया कि क्या बाद में उन्हें अक्षय कुमार से ज्यादा फीस मिली, तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया, “बिल्कुल मिली। जाहिर है मिली। यह बातचीत का विषय ही नहीं था। अगर मैं अपने क्षेत्र में यह भी नहीं करवा सकता, तो फिर उसका क्या मतलब?” इससे पहले भी संजीव कपूर इस किस्से का जिक्र कर चुके हैं। उन्होंने एक बातचीत में कहा था, "अक्षय मेरे अच्छे दोस्त हैं, शानदार इंसान और बेहतरीन प्रोफेशनल हैं। लेकिन जब शो का ऑफर आया तो मैंने कहा कि मैं एक ही शर्त पर करूंगा, उन्हें जितनी फीस मिल रही है, मैं उससे 1 रुपये ज्यादा लूंगा। क्योंकि यह मेरा क्षेत्र है।"

यह भी पढ़ें : कुछ सेकंड के वायरल वीडियो ने बर्बाद किया एक्ट्रेस का करियर, अब फिल्मों से दूर जी रही ऐसी लाइफ

पहले दो सीजन में कौन थे जज?

मास्टर शेफ इंडिया के पहले दो सीजन में अक्षय कुमार के साथ शेफ कुणाल कपूर और शेफ अजय चोपड़ा जज के रूप में नजर आए थे। बाद में अक्षय कुमार शो से अलग हो गए और तीसरे सीजन से संजीव कपूर फ्रेंचाइजी का चेहरा बन गए। संजीव कपूर ने यह भी बताया कि कुछ सीजन करने के बाद उन्होंने शो से दूरी बना ली। उनके मुताबिक, "मैं जितना समय और मेहनत दे रहा था, उसके मुकाबले मुझे जो रिटर्न मिल रहा था, वह संतोषजनक नहीं था।" हाल ही में MasterChef India का नौवां सीजन समाप्त हुआ है। शो में शेफ विकास खन्ना, रणवीर बरार और कुणाल कपूर जज की भूमिका में नजर आए।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल पर लगे 18 कट, इतने घंटे की होगी मूवी-एडवांस बुकिंग शुरू
जून के आखिरी वीकेंड पर एंटरटेनमेंट की बारिश, थिएटर और OTT पर एक साथ आ रही ये 13 नई फ़िल्में-सीरीज