सतीश कौशिक की पहली फिल्म ने मेकर्स को किया था कंगाल-14 में से इतनी मूवी रही HIT

Published : Apr 13, 2026, 10:17 AM IST

बॉलीवुड के एक्टर-डायरेक्टर-राइटर और प्रोड्यूसर सतीश कौशिक की 13 अप्रैल को 70वीं बर्थ एनिवर्सरी हैं। उनका जन्म 1956 में महेंद्रगढ़ में हुआ था। वैसे, सतीश ने एक्टर के तौर पर फिल्मों में काम शुरू किया था, लेकिन उन्होंने कुछ फिल्मों का निर्देशन भी किया।

PREV
16
सतीश कौशिक द्वारा डायरेक्ट की फिल्में

सतीश कौशिक ने अपने करियर में करीब 14 फिल्मों का डायरेक्शन किया था। हालांकि, इनमें से हिट कम और फ्लॉप ज्यादा रही। उनके द्वारा निर्देशित पहली फिल्म 1993 में आई रूप की रानी चोरों का राजा थी। 10 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनी इस मूवी ने 3 करोड़ कमाए थे। फिल्म डिजास्टर रही और मेकर्स भी कंगाल हो गए थे।  

26
सतीश कौशिक की दूसरी फिल्म भी डिजास्टर

बतौर डायरेक्टर सतीश कौशिक की डेब्यू मूवी फ्लॉप रही। फिर उन्होंने 1995 में दूसरी फिल्म प्रेम डायरेक्ट की। ये फिल्म भी रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई। फिर 1999 में आई उनकी फिल्म हम आपके दिल में रहते हैं हिट रही। इसका बजट 6.25 करोड़ था और इसने 36.65 करोड़ का बिजनेस किया था। 

ये भी पढ़ें... 170 मिनिट की वो फिल्म जिसे 2 डायरेक्टर ने 6 साल में बनाया, निकली महा बकवास-कंगाल हुए मेकर्स

36
सतीश कौशिक की फिल्में

2000-2002 के दौरान सतीश कौशिक ने फिल्म हमारा दिल आपके पास हैं (30 करोड़), मुझे कुछ कहना है (30 करोड़) और बधाई हो बधाई ( 7.75 करोड़) का निर्देशन किया। इनमें से 2 फिल्में हिट रही।

46
सतीश कौशिक की ब्लॉकबस्टर फिल्म तेरे नाम

2003 में आई सतीश कौशिक की फिल्म तेरे नाम ने बॉक्स ऑफिस हिला दिया। बता दें कि सलमान खान की इस फिल्म को 10 करोड़ के बजट में बनाया था और इसने 24.54 करोड़ कमाए थे। बता दें कि इस फिल्म के बाद सतीश की कोई फिल्म हिट नहीं हुई।

56
सतीश कौशिक की फ्लॉप फिल्में

सतीश कौशिक ने 2005-2021 के बीच वादा, शादी से पहले, कर्ज, तेरे संग, मिलेंगे मिलेंगे, गैंग ऑफ गोस्ट और कागज जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया। ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी।

66
शानदार एक्टर थे सतीश कौशिक

बता दें कि सतीश कौशिक ने 1983 में आई फिल्म जाने भी दो यारों से एक्टिंग की शुरुआत की थी। उन्हें मिस्टर इंडिया, वो सात दिन, राम लखन, प्रेम प्रतिज्ञा, जमाई राजा, अंदाज, साजन चले ससुराल, बड़े मियां छोटे मियां, राजाजी, दीवाना मस्ताना, हसीना मान जाएगी, हम किसी से कम नहीं सहित कई फिल्मों में काम किया था। निधन के बाद उनकी करीब 4 फिल्में रिलीज हुई थी।

ये भी पढ़ें... Dacoit Box Office Collection Day 3: धुरंधर 2 की आंधी में मृणाल ठाकुर की फिल्म ने इतना कमाया

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories