- Home
- Entertainment
- Dacoit Box Office Collection Day 3: धुरंधर 2 की आंधी में मृणाल ठाकुर की फिल्म ने इतना कमाया
Dacoit Box Office Collection Day 3: धुरंधर 2 की आंधी में मृणाल ठाकुर की फिल्म ने इतना कमाया
धुरंधर 2 की आंधी के बीच भी मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष की फिल्म डकैत ए लव स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर दम दिखाती नजर आ रही हैं। फिल्म की रिलीज को 3 दिन हो गए हैं। हालांकि, वीकेंड पर यानी रविवार को फिल्म को ठीकठाक रिस्पॉन्स मिला। जानते हैं मूवी का कलेक्शन…

फिल्म डकैत ए लव स्टोरी
डायरेक्टर शेनिल देव की फिल्म डकैत ए लव स्टोरी इसी शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष लीड रोल में हैं। मूवी को बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच इसके तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आया है।
फिल्म डकैत का तीसरे दिन का कलेक्शन
sacnilk.com की मानें तो फिल्म डकैत ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन 4.64 करोड़ का बिजनेस किया। बता दें कि ये आंकड़ा शाम 7 बजे तक का है। रात तक इसकी कमाई और बढ़ोत्तरी हो सकती हैं। देशभर में मूवी के 3,439 शोज चल रहे हैं।
ये भी पढ़ें... 170 मिनिट की वो फिल्म जिसे 2 डायरेक्टर ने 6 साल में बनाया, निकली महा बकवास-कंगाल हुए मेकर्स
फिल्म डकैत की कमाई
फिल्म डकैत ए लव स्टोरी ने 3 दिन में इंडिया में नेट 18.04 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 21.11 करोड़ हो गया है। मूवी ने ओपनिंग डे पर 6.55 करोड़ और दूसरे दिन यानी शनिवार को 6.85 करोड़ का कारोबार किया था।
फिल्म डकैत का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष की फिल्म डकैत ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने अभी तक 25.03 करोड़ कमा लिए हैं। इसका ओवरसीज कलेक्शन 9.40 करोड़ तक पहुंच गया है। फिल्म ने तेलुगु में 3.54 करोड़ और हिंदी में 1.10 करोड़ कमा लिए हैं।
फिल्म डकैत के बारे में
डायरेक्टर शेनिल देव की फिल्म डकैत ए लव स्टोरी एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष के साथ अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, सुनील, अतुल कुलकर्णी, जैन मैरी खान, कामाक्षी भास्करला भी लीड रोल में हैं। मूवी को 75 करोड़ के बजट में बनाया गया है। इसे सुप्रिया यारलागद्दा और सुनिएल नारंग ने प्रोड्यूस किया है। बता दें कि सिनेमाघरों के बाद फिल्म को ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा।
ये भी पढ़ें... Asha Bhosle की बेटी ने किया था सुसाइड, बेटे की कैंसर हुई मौत-जानें अब फैमिली में कौन-कौन?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।