शाहरुख खान की KING में स्टार्स की फौज, मूवी में दिखेंगे बॉलीवुड के 70% स्टार्स-चौंका देगा विलेन का नाम

Published : Mar 05, 2026, 11:36 AM IST

शाहरुख खान फिल्म पठान और जवान से धमाल मचाने के लिए धमाकेदार मूवी किंग से वापसी कर रहे हैं। किंग से जुड़ी अपडेट्स सामने आती रहती हैं। वहीं, जो ताजा जानकारी सामने आई है, वो बहुत ही जबरदस्त है। मूवी की शूटिंग जारी है और इसके विलेन का भी खुलास हो गया है।

PREV
17
शाहरुख खान की फिल्म किंग

शाहरुख खान एक बार फिर अपनी फिल्म किंग से बॉक्स ऑफिस हिलाने के लिए तैयार हैं। फिल्म से जुड़ी कुछ ताजा जानकारी सामने आई है, जिसे सुनने के बाद फैन्स मूवी को लेकर और ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं।

27
शाहरुख खान की किंग का नया अपडेट

आपको बता दें कि हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म किंग में नजर आने वाले सौरभ शुक्ला ने हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में कुछ शानदार खुलासे किए। उन्होंने कुछ ऐसी बातें शेयर की, जो चौंकाने वाली तो है, लेकिन उत्साहित करने वाली भी हैं।

ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 Day 1 Collection: बॉक्स ऑफिस फाड़ डालेगी रणवीर सिंह की फिल्म, ट्रेलर डेट OUT

37
फिल्म किंग में दिखेंगे इंडस्ट्री के 70% स्टार्स

सौरभ शुक्ला ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो तो फिल्म किंग का हिस्सा है ही साथ ही इसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के 70% स्टार्स भी नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि ये सभी स्टार्स ए लिस्टर्स हैं।

47
कौन-कौन नजर आएगा शाहरुख खान की किंग में

शाहरुख खान की फिल्म किंग में दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभय वर्मा, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, राघव जुयाल, जयदीप अहलावत, रानी मुखर्जी सहित अन्य स्टार्स नजर आएंगे।

57
कौन है शाहरुख खान की किंग का विलेन

रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान की फिल्म किंग में अभिषेक बच्चन खूंखार विलेन का रोल प्ले करते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि मूवी के क्लाइमैक्स में दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। खबर तो ये भी है कि SRK इसमें डबल रोल प्ले कर सकते हैं।

67
कब रिलीज होगी फिल्म किंग

शाहरुख खान की फिल्म किंग के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद है। बताया जा रहा है कि मूवी इसी साल क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में धमाका करने रिलीज होगी। बता दें कि ये हाई-वोल्टेज एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसका बजट 200-250 करोड़ के करीब है।

77
शाहरुख खान का वर्कफ्रंट

शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार 2023 में आई 3 फिल्में पठान, जवान और डंकी में नजर आए थे। इन तीनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर जलवा दिखाया था। पठान और जवान ने तो 1000 करोड़ से ज्यादा कमाए थे। उनकी अपकमिंग फिल्में किंग के अलावा टाइगर वर्सेस पठान, जवान 2 हैं।

ये भी पढ़ें... OTT पर साउथ की इन 6 गैंगस्टर ड्रामा का गदर, सबको मिली IMDb में 8+ रेटिंग

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories