
बॉलीवुड के दिग्गज विलेन शक्ति कपूर हाल ही में सोशल मीडिया पर फैली अपनी मौत की झूठी खबरों की वजह से चर्चा में आ गए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके निधन की फर्जी खबर वायरल होने के बाद फैंस हैरान और परेशान हो गए थे। हालांकि, एक्टर ने खुद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया। 73 साल के शक्ति कपूर ने कहा कि वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ साइबर शिकायत दर्ज कराएंगे।
शक्ति कपूर ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर कहा, “हैलो एवरीवन… मेरी मौत की खबर पूरी तरह झूठी है। मैं स्वस्थ हूं और खुश हूं। कृपया इस पर ध्यान मत दीजिए। मैं इसे लेकर साइबर शिकायत दर्ज कराने जा रहा हूं। यह बिल्कुल सही नहीं है।” बॉलीवुड फिल्मों में मूल रूप से विलेन का रोल करने वाले शक्ति कपूर ने बेहद शांत अंदाज में फैंस को भरोसा दिलाया कि वह सुरक्षित हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो आते ही फैंस ने राहत की सांस ली और फेक न्यूज फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग शुरू हो गई।
यह भी पढ़ें : Viral Video Controversy: कौन हैं हंसिका कृष्णा? जिनके लीक वीडियो पर मचा बवाल, देखें PHOTOS
शक्ति कपूर अकेले ऐसे एक्टर नहीं हैं, जिन्हें सोशल मीडिया की फर्जी खबरों का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले परेश रावल, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और रजनीकांत जैसे कई सितारों को लेकर भी मौत की अफवाहें फैल चुकी हैं। पिछले साल रजा मुराद को भी इसी तरह की वायरल पोस्ट का सामना करना पड़ा था। उस वक्त उन्होंने मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। ANI से बातचीत में रजा मुराद ने बताया था कि लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि तक देने लगे थे।
यह भी पढ़ें : Thalapathy Vijay बनेंगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री! ये 5 स्टार भी CM बन रच चुके इतिहास
शक्ति कपूर हिंदी सिनेमा के सबसे पॉपुलर कलाकारों में गिने जाते हैं। 1980 और 1990 के दशक में उन्होंने विलेन और कॉमिक रोल्स से दर्शकों के बीच पहचान बनाई। वे अपने पांच दशक लंबे करियर में वह 700 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुके हैं। ‘राजा बाबू’, ‘अंदाज अपना अपना’, ‘चालबाज’, ‘कुली नंबर 1’, ‘जुड़वा’, ‘सत्ते पे सत्ता’ और ‘बोल राधा बोल’ जैसी फिल्मों में उनके किरदार आज भी याद किए जाते हैं। हाल ही में वे ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ और रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ में दिखाई दिए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।