Hansika Krishna viral video controversy: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हंसिका कृष्णा कथित वायरल वीडियो विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक क्लिप को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह उनके इंस्टाग्राम सब्सक्रिप्शन कंटेंट से जुड़ा हो सकता है। हालांकि वीडियो की सच्चाई, ओरिजिन या AI होने को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

केरल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हंसिका कृष्णा अचानक इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बन गई हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X समेत कई जगहों पर वायरल हो रहे एक कथित वीडियो को लेकर लगातार बहस छिड़ी हुई है। दावा किया जा रहा है कि यह क्लिप उनके इंस्टाग्राम सब्सक्रिप्शन कंटेंट से जुड़ा हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कुछ यूजर्स इसे AI या डीपफेक वीडियो भी बता रहे हैं। विवाद बढ़ने के साथ लोग हंसिका कृष्णा के बारे में ज्यादा जानने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच उनकी सोशल मीडिया लोकप्रियता और आने वाले फिल्मी प्रोजेक्ट्स भी चर्चा में आ गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौन हैं हंसिका कृष्णा? सोशल मीडिया से मिली बड़ी पहचान

20 साल की हंसिका कृष्णा केरल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं।वे एक्टर और पॉलिटिशियन कृष्णकुमार की सबसे छोटी बेटी हैं। मलयालम सिनेमा और डिजिटल दुनिया में उनका परिवार पहले से काफी लोकप्रिय माना जाता है। उनकी बहनें अहाना कृष्णा और इशानी कृष्णा फिल्मों में एक्टिव हैं, जबकि हंसिका ने इंस्टाग्राम रील्स और डांस वीडियोज के जरिए अलग पहचान बनाई। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 16 लाख फॉलोअर्स हैं और उनके वीडियोज को लाखों व्यूज मिलते हैं। युवा ऑडियंस के बीच उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ी है।

वायरल वीडियो विवाद क्या है? AI और डीपफेक एंगल पर भी चर्चा

रिपोर्ट्स के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो हंसिका के पब्लिक अकाउंट पर मौजूद नहीं था। कई यूजर्स ने दावा किया कि यह क्लिप पहले पेड सब्सक्राइबर्स के लिए अपलोड किया गया था और बाद में दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर फैल गया। हालांकि वीडियो की सच्चाई या उसके स्रोत को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

हंसिका कृष्णा के वायरल वीडियो में क्या है?

इस बोल्ड वीडियो में हंसिका गुलाबी रंग की स्लीवलेस क्रॉप कैमीसोल में, जिसमें पतली सफेद पट्टियां हैं, थिरकती हुई नज़र आ रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वीडियो AI या डीपफेक तकनीक से तैयार किया गया हो सकता है। फिलहाल किसी भी तरह की तकनीकी जांच सार्वजनिक नहीं की गई है, जिससे इन दावों की पुष्टि हो सके।

Scroll to load tweet…

बढ़ी आलोचना, बढ़ी चर्चा और अब फिल्मों में एंट्री की तैयारी

वीडियो विवाद के बाद सोशल मीडिया पर हंसिका और उनके परिवार को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ यूजर्स ने आरोप लगाया कि इस विवाद का इस्तेमाल ज्यादा पेड सब्सक्राइबर्स बढ़ाने के लिए किया गया। 

रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि विवाद के दौरान उनके इंस्टाग्राम सब्सक्रिप्शन की कीमत 299 रुपए से बढ़कर 390 रुपए हो गई। हालांकि इस पर भी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया। 

7 मई तक हंसिका कृष्णा ने विवाद को लेकर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी थी। दूसरी ओर, वह जल्द ही मलयालम फिल्म ‘बैचलर पार्टी 2 D'eux’ में अभिनेता नसलेन के साथ नजर आ सकती हैं।