दिशा सालियान केस पर सूरज पंचोली ने तोड़ी चुप्पी, आदित्य ठाकरे पर कही ये बात

Published : Sep 15, 2026, 10:23 AM IST
disha salian case

सार

दिशा सालियान केस में सीबीआई की एफआईआर के बाद सूरज पंचोली ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने दिशा सालियान और आदित्य ठाकरे से कभी मिलने से इंकार किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

िशा सालियान केस में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है। जिसमें कुछ पुराने नाम फिर से सामने आए हैं। इस मामले में एक्टर सूरज पंचोली ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर अपने ऊपर लग रहे आरोपों और मामले में बार-बार सामने आ रहे अपने नाम पर सफाई दी। सूरज ने साफ कहा कि वह दिशा सालियान से अपनी जिंदगी में कभी नहीं मिले और न ही उन्होंने आदित्य ठाकरे से कभी मुलाकात की है।

'दिशा और आदित्य से कभी नहीं मिला'

सूरज पंचोली ने अपने पोस्ट में कहा कि पिछले कुछ सालों से उनका नाम दिशा सालियान की मौत से जुड़ी चर्चाओं में आता रहा है। उन्होंने इस बात से साफ इनकार किया कि उनका दिशा से किसी तरह का संपर्क था। सूरज के मुताबिक,

'वह दिशा सालियान से कभी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से नहीं मिले। उन्होंने आदित्य ठाकरे से भी कभी मुलाकात नहीं होने की बात कही।'

'मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं'

एक्टर ने बताया कि इस मामले में पुलिस और CBI उनसे पहले भी पूछताछ कर चुकी है। उनके अनुसार करीब 4-5 साल पहले उनका बयान लिया गया था। सूरज ने कहा कि अगर जांच एजेंसियों को दोबारा उनसे किसी जानकारी की जरूरत होती है तो वह जांच में पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने दिशा की मौत से जुड़े मामले में निष्पक्ष और गहन CBI जांच का समर्थन भी किया।

बोले- हर सोशल मीडिया बात को सच न मानें

सूरज ने मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी व्यक्ति के बारे में राय बनाने से पहले तथ्यों की जांच जरूर करें। एक्टर ने कहा कि सिर्फ किसी हेडलाइन या टीवी डिबेट को सबूत नहीं माना जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि किसी मामले में नाम सामने आने से किसी व्यक्ति की गलती साबित नहीं हो जाती।

CBI ने दर्ज की है FIR

यह पूरा मामला तब फिर चर्चा में आया जब CBI ने दिशा सालियान की मौत के मामले में FIR दर्ज की। यह कार्रवाई बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देश के बाद हुई है। दिशा सालियान दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर थीं और 8 जून 2020 को उनकी मौत हुई थी। शुरुआत में मामले को एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट के तौर पर दर्ज किया गया था। एफआईआर के बाद कई चर्चित नामों को लेकर जांच की बात सामने आई है।

और पढ़ें: सुशांत सिंह के पोस्टमॉर्टम स्टाफ का दावा, बोले- ‘मौत से पहले 2-3 बार गला दबाया गया’

दिशा के पिता ने जांच में कई नामों का जिक्र किया

दिशा के पिता सतीश सालियान ने जांच अधिकारियों के सामने कई नामों का जिक्र किए जाने की बात कही है। इनमें सूरज पंचोली के अलावा आदित्य ठाकरे, डीनो मोरिया और कुछ अन्य नाम शामिल हैं। ये परिवार की ओर से लगाए गए आरोप और जांच के लिए दिए गए नाम हैं, जिन्हें जांच के जरिए सत्यापित किया जाना बाकी है।

और पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान केस में नया मोड़, बहन श्वेता ने सचिन वाजे से की ये मांग

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

सुनीता आहूजा से अनबन के बीच गणपति दर्शन को पहुंचे गोविंदा, बेटी टीना के लिए मांगा ये वरदान
Haiwaan Collection Day 4: चौथे दिन ढेर हुई अक्षय कुमार की 'हैवान', चिल्लर में पहुंची कमाई