Allu Arjun की फिल्म में 5 हीरोइन, इसमें 3 विदेशी और 2 देसी, लीड रोल प्ले करेगी ये हसीना

Published : Mar 06, 2025, 08:16 AM IST
5 actresses in allu arjun next film

सार

Allu Arjun की पुष्पा 2 की सफलता के बाद, उनकी अगली फिल्म चर्चा में है। खबर है कि निर्देशक एटली की इस फिल्म में अल्लू के साथ 5 हीरोइनें नजर आएंगी। ये फिल्म पुनर्जन्म सब्जेक्ट पर आधारित हो सकती है।

5 Heroines in Allu Arjun Next Film. 2024 में आई साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचाया। फिल्म की सक्सेस को देखते हुए मेकर्स ने पुष्पा के तीसरे पार्ट की भी घोषणा की। बताया जा रहा है कि कुछ वक्त के ब्रेक के बाद अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) पुष्पा 3 (Pushpa 3) की तैयारी शुरू करेंगे। हाल ही में खबर आई थी कि अल्लू अर्जुन डायरेक्टर एटली कुमार की अगली फिल्म में नजर आएंगे। इसी बीच एक धमाका करने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एटली के साथ अल्लू अर्जुन की इस फिल्म 1-2 नहीं बल्कि 5 हीरोइन जलवा दिखाती नजर आएंगी।

Allu Arjun की अपकमिंग फिल्म के बारे में

पुष्पा 2 की भारी सफलता के बाद हर कोई अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म के बारे में जानने के लिए उत्सुक है। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि अगली फिल्म हिट फिल्म निर्देशक एटली के साथ होगी। चर्चा है कि अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म में पांच हीरोइनें होंगी। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इस मूवी में लीड रोल प्ले कर सकती हैं। इनके अलावा अमेरिका और कोरिया से तीन इंटरनेशनल एक्ट्रेसेस को कास्ट किया जाएगा। जाह्नवी के अलावा एक इंडियन एक्ट्रेस और होगी। खबर है कि ये फिल्म पुनर्जन्म सब्जेक्ट पर बेस्ड हो सकती है, जिसमें अल्लू अर्जुन दो अलग-अलग किरदार निभाते नजर आएंगे। हालांकि, अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Allu Arjun की Pushpa 2 ने किया धमाका

2024 में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म Pushpa 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका किया। फिल्म रिलीज के साथ ही हर तरफ छा गई थी। दर्शकों में पुष्पा 2 को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिला था। डायरेक्टर सुकुमार की फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल लीड रोल में थे। 500 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 1800 करोड़ का कलेक्शन किया था।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Networth: दौलत के मामले में कौन है असली बॉस?
Ram Charan-Upasana Net Worth: 3 बच्चों के बाप राम चरण के पास कितना पैसा? पत्नी भी बेहद रईस