नहीं रहीं 'पुष्पा' एक्टर अल्लू अर्जुन की दादी, 94 साल की उम्र में हुआ निधन

Published : Aug 30, 2025, 10:39 AM ISTUpdated : Aug 30, 2025, 11:25 AM IST
Allu Arjun Grandmother

सार

Allu Arjun Grandmother Death: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की दादी और दिग्गज एक्टर अल्लू रामलिंगैया की पत्नी, अल्लू कनकरत्नम का 94 साल की उम्र में हैदराबाद में निधन हो गया। बीमारी के चलते उनका स्वास्थ्य खराब था।

Allu Arjun Grandmother Passed Away: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की दादी, अल्लू कनकरत्नम का 30 अगस्त की सुबह निधन हो गया। उन्होंने हैदराबाद स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली। अल्लू कनकरत्नम 94 साल की थीं और वो दिग्गज एक्टर अल्लू रामा लिंगय्या की पत्नी थीं। उनके यूं चले जाने से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ उठी है। 

कब होगा अल्लू अर्जुन की दादी का अंतिम संस्कार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू कनकरत्नम कई समय से बीमार चल रही थीं। वहीं उनका निधन भी उम्र संबंधी बीमारियों के कारण हुआ है। अल्लू-कोनिडेला परिवार के सभी लोग अल्लू अरविंद के घर पर उनके अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं कहा जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार 30 अगस्त की दोपहर कोकापेट में किया जाएगा।

अल्लू अर्जुन का वायरल वीडियो

अल्लू अर्जुन अपनी दादी के बहुत करीब थे। जब उनकी दादी का निधन हुआ, तो वो एटली के साथ अपनी आगामी फिल्म AA22xA6 की शूटिंग के लिए मुंबई में थे। इस शॉकिंग खबर को सुनते ही, वो तुरंत हैदराबाद लौट आए। वहीं उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो भारी सुरक्षा के बीच, एयरपोर्ट पर बेहद दुखी नजर आ रहे हैं। वहीं जब यह खबर एक्टर राम चरण को मिली, तो वो मैसूर में हो रही शूटिंग को बीच में रोक कर हैदराबाद वापस लौट आए।

 

ये भी पढ़ें..

Dharmendra के Ex दामाद भरत तख्तानी को फिर हुआ प्यार, जानिए कौन है उनकी नई गर्लफ्रेंड?

अल्लू अर्जुन की दादी क्यों हुई थीं इमोशनल

पुष्पा 2 की रिलीज के समय जब अल्लू अर्जुन संध्या थिएटर भगदड़ मामले में जेल में एक रात बिताने के बाद घर लौटे, तो उनकी दादी काफी इमोशनल हो गई थीं। वो अल्लू को बुरी नजर से बचने के लिए एक अनुष्ठान करती नजर आई थीं। इसके बाद जब अल्लू घर पहुंचे, तो उन्होंने अपनी दादी को गले लगाया और उनके साथ घर के अंदर चले गए थे।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Samantha Ruth Prabhu और राज निदिमोरु की शादी के बाद पहली Makar Sankranti, खास अंदाज में दिखा कपल
Mana Shankara Vara Prasad Garu बनी चिरंजीवी की चौथी सबसे कमाऊ फिल्म, Top 5 में उनकी ये मूवीज