
Nagarjuna Highest Grossing Movies: तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी 66 साल के हो गए हैं। 29 अगस्त 1959 को चेन्नई में पैदा हुए नागार्जुन, उस वक्त से फिल्मों में काम कर रहे हैं, जब वे महज 2 साल के थे। 1961 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म velugu Needalu में वे पहली बार एक बच्चे के रोल में नज़र आए थे। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उनकी पहली फिल्म Sudigundalu 1967 में रिलीज हुई थी। वहीं लीड हीरो के तौर पर उन्हें पहली बार 1986 में रिलीज हुई फिल्म 'विक्रम' में देखा गया था, जो 1983 आई जैकी श्रॉफ स्टारर ब्लॉकबस्टर 'हीरो' की रीमेक थी। पिछली बार वे रजनीकांत स्टारर तमिल फिल्म 'कुली' में बतौर विलेन दिखे। नज़र डालिए नागार्जुन की 7 सबसे कमाऊ फिल्मों पर...
IMDB रेटिंग : 5.6/10 स्टार
अयान मुखर्जी निर्देशित इस हिंदी फिल्म में नागार्जुन ने अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर की थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस 430 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
IMDB रेटिंग : 6.4/10 स्टार
यह रजनीकांत के लीड रोल वाली तमिल फिल्म है, जिसका डायरेक्शन लोकेश कनगराज ने किया है। फिल्म में नागार्जुन बतौर विलेन दिखे हैं। इस फिल्म की वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 406 करोड़ रुपए है।
IMDB रेटिंग : 6.4 करोड़ रुपए
शेखर कम्मुला के निर्देशन में बनी इस तमिल फिल्म में नागार्जुन के साथ धनुष और रश्मिका मंदाना भी महत्वपूर्ण रोल में थे। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 137.5 करोड़ रुपए रहा था।
IMDB रेटिंग : 8.0/10 स्टार
वर्ल्डवाइड ग्रॉस 97.7 करोड़ रुपए कमाई करने वाली इस तमिल-तेलुगु फिल्म में नागार्जुन अक्किनेनी के साथ कार्थी और तमन्ना भाटिया अहम् रोल में दिखे। फिल्म का डायरेक्शन वामशी पैदिपल्ली ने किया था।
IMDB: 6.3/10 स्टार
यह तेलुगु फिल्म है, जिसने दुनियाभर में ग्रॉस 82.8 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। कल्याण कृष्ण निर्देशित इस फिल्म में नागार्जुन के साथ राम्या कृष्णन और लावण्या त्रिपाठी अहम् रोल में दिखी थीं।
इसे भी पढ़ें : Rajinikanth की कुली के 5 सबसे अमीर स्टार्स, जानें लिस्ट में टॉप पर किसका नाम?
IMDB रेटिंग : 7.9/10 स्टार
इस तेलुगु ड्रामा का निर्देशन विक्रम कुमार ने किया है। फिल्म में नागार्जुन के साथ अक्किनेनी नागेश्वर राव, नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु जैसे कलाकार दिखाई दिए हैं। वर्ल्डवाइड इस फिल्म का कलेक्शन 67 करोड़ रुपए रहा था।
IMDB रेटिंग : 5.5/10 स्टार
इस तेलुगु ड्रामा का निर्देशन कल्याण कृष्ण ने किया है। फिल्म में नागार्जुन के साथ राम्या कृष्णन, नागा चैतन्य और कीर्ति सुरेश जैसे कलाकार भी दिखाई दिए हैं। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने ग्रॉस 65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।