Pushpa 2: रश्मिका मंदाना ने दिखाई अल्लू अर्जुन की फिल्म के सेट का झलक, हाई हुआ क्रेज

Published : Sep 08, 2023, 03:57 PM IST
Rashmika Mandanna Share Exclusive Photo From Pushpa 2 Set

सार

Rashmika Mandanna Share Exclusive Photo From Pushpa 2 Set. साउथ सुपर स्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म पुष्पा 2 को लेकर चर्चा है। फिल्म की शूटिंग जारी है और रश्मिका मंदाना ने मूवी सेट से एक्सक्लूसिव फोटो शेयर की है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) को लेकर आए दिन अपडेट्स सामने आते रहते हैं। बता दें कि फिल्म की शूटिंग इन दिनों जारी है और इसी बीच मूवी की लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने एक ऐसा काम कर डाला है कि जिससे फिल्म का क्रेज हाई लेवल पहुंच गया है। दरअसल, रश्मिका ने फिल्म के सेट एक ऐसी फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है, जिससे फैन्स में क्रेज बढ़ गया है। रश्मिका जो फोटो पोस्ट की है, उसमें फिल्म के सेट की भव्यता देखने को मिल रही है। उन्होंने एक बंगले की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है, जिसमें कैप्शन दिया, "#पुष्पा2।" सेट की फोटो देखन के बाद फैन्स फिल्म को क्रेजी हो रहे है और इसकी रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे है। बता दें क फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार हैं।

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के बारे में

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 द रूल टाइटल वाली यह फिल्म माइथ्री मूवी मेकर्स और मुत्तमसेट्टी मीडिया द्वारा निर्मित है। यह फिल्म साल की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है और इसकी रिलीज का सब इंतजार कर रहे हैं। फिल्म पहले ही ग्लोबल लेवल पर पॉपुलर हो चुकी है। फिल्म में अल्लू अर्जुन पुष्पा की भूमिका में हैं और रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली की भूमिका में हैं। हाल ही में, अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 1 में अपने किरदार के लिए बेस्ट एक्टर का का नेशनल अवॉर्ड जीता था। बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु, जिन्होंने पुष्पा में चार्टबस्टर ट्रैक ऊ अंटावा में काम किया था, हाल ही में पुष्पा 2 में उनके होने की अफवाह उड़ी थी। इस पर, उन्होंने स्पष्ट किया था कि यह अफवाहें सच नहीं हैं।

500 करोड़ के बजट में बन रही पुष्पा 2

आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 को करीब 500 करोड़ के बजट में बनाया जा रहा है। यह फिल्म पहली फिल्म से ज्यादा हाई लेवल की होगी और इसमें हाई ऑक्टेन एक्शन सीन्स भी देखने को मिलेंगे। फिल्म में अल्लू अर्जुन 1 नहीं बल्कि दो विलेन से भिड़ते नजर आएंगे। फिल्म में विजय सेतुपति और फहाद फाजिल खूंखार विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो पुष्पा 2 इस साल नहीं बल्कि 2024 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आपको बता दें कि फिल्म का पहला पार्ट 2021 में रिलीज हुआ और इसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर काटा था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 350 करोड़ और भारत में 314 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपए था।

ये भी पढ़ें...

SRK की जवान ने मारा तगड़ा हाथ, अब इनपर निशाना, क्या पूरा होगा टारगेट?

शाहरुख खान की इन 10 मूवीज ने फर्स्ट डे की सबसे ज्यादा कमाई, 2 रही FLOP

SRK की जवान की सुनामी, पहले दिन कमाई के मामले में सबको पछाड़ बनी NO. 1

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Networth: दौलत के मामले में कौन है असली बॉस?
Ram Charan-Upasana Net Worth: 3 बच्चों के बाप राम चरण के पास कितना पैसा? पत्नी भी बेहद रईस