
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन 2024 में आई फिल्म पुष्पा 2 के बाद किसी भी मूवी में नजर नहीं आए। फैन्स उन्हें एक बार फिल्म स्क्रीन पर धमाल मचाते हुए देखने के लिए बेताब है। हालांकि, पुष्पा 3 की घोषणा के बाद से फैन्स काफी क्रेजी नजर आ रहे हैं। इसी बीच चाहने वालों का उत्साह दोगुना करते हुए उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म AA22xA06 की घोषणा की थी। डायरेक्टर एटली कुमार के साथ वाली इस मूवी को लेकर लंबे समय बाद ताजा अपडेट सामने आया है। खबरों की मानें तो मेकर्स ने मूवी की फाइनल स्टारकास्ट रिवील कर दी है। बता दें कि ये फिल्म 2027 में रिलीज होगी।
अल्लू अर्जुन की फिल्म AA22xA06 की फाइनल स्टारकास्ट रिवील कर दी गई है। इसमें अल्लू अर्जुन के साथ 5 हीरोइने नजर आएंगी। इसमें से 3 बॉलीवुड और 2 साउथ हसीनाएं है। अल्लू अर्जुन की फिल्म में बॉलीवुड से दीपिका पादुकोण, जाह्नवी कपूर और मृणाल ठाकुर की एंट्री हुई है। वहीं, साउथ से इसमें रश्मिका मंदाना और राम्या कृष्ण अदाएं दिखाती नजर आएंगी। फिल्म में विजय सेतुपति का कैमियो रोल है। इस फिल्म ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान के डायरेक्टर एटली कुमार निर्देशित कर रहे हैं। इसे सन पिक्चर के बैनर तले बनाया जा रहा है। मूवी की शूटिंग जारी है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसे देखने को लिए 2027 तक इंतजार करना पड़ेगा। ये साइंस-फी एपिक मूवी है।
ये भी पढ़ें... नागा चैतन्य की 10 कमाऊ फिल्में, सबसे ज्यादा कमाने वाली महाडिजास्टर-100 करोड़ी भी एक
डायरेक्टर एटली कुमार की फिल्म AA22XA6 पर काम जोरों पर चल रहा है। फिल्म में अपने किरदार को लेकर अल्लू अर्जुन काफी एक्साइटेड हैं। बताया जा रहा है कि इस साइंस-फी एपिक मूवी में अल्लू अर्जुन चार किरदार निभाते नजर आएंगे। खबरों की मानें तो वे इसमें दादा, पिता और दो बेटों के रोल में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर ये भी चर्चाएं हैं कि इसको दो पैरेलर यूनिवर्स के कॉन्सेप्ट पर बनाया जा रहा है। हालांकि, निर्माताओं द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि इस फिल्म पर वर्ल्ड क्लास एक्सपर्ट काम कर रहे हैं। सन पिक्चर्स ने कुछ महीने पहले इससे जुड़ा एक अनाउसमेंट वीडियो भी शेयर किया था। इसमें फिल्म पर काम करने वाले कई एक्सपर्ट्स ने स्क्रिप्ट के बारे में बातें शेयर की थी। आपको बता दें कि इस फिल्म का बजट 800 करोड़ है। इस देश की सबसे महंगी फिल्मों में से एक माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें... 2026 में साउथ की 9 हसीनाएं दिखाएंगी BO पर जलवा, एक की आएगी बैक टू बैक 8 फिल्में
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।