एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ इंडियन फिल्मों की खूबसूरत और टॉप अदाकाराओं में शामिल अमाला पॉल शादी के बंधन में बंध गई हैं। 5 नवम्बर को उन्होंने केरला के कोच्चि में बॉयफ्रेंड जगत देसाई से शादी की। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
अमाला पॉल और उनके पति जगत देसाई ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की खबर ब्रेक की है और कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।
210
जगत देसाई ने अपनी तस्वीरों के कैप्शन में लिखा है, "दो आत्माएं, एक नियति। इस पूरी जिंदगी में अपनी दिव्य स्त्री के हाथों में हाथ डालकर चलना है।"
310
वहीं अमाला पॉल ने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा है, "उस लव और ग्रेस को सेलिब्रेट कर रही हूं, जो हमें साथ लाया। अपने दिव्य पुरुष से शादी कर ली। आपका प्यार और आशीर्वाद चाहिए।"
410
तस्वीरों में अमाला पॉल और जगत देसाई एक-दूसरे के साथ काफी खूबसूरत लग रहे हैं। दोनों इसमें एक ही कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं।
510
अमाला पॉल ने जहां लिलेक कलर के लहंगे के साथ ग्रीन कलर का नेकलेस पहना है तो वहीं जगत देसाई लिलेक और व्हाइट शेरवानी में दिखाई दे रहे हैं।
610
अमाला पॉल और जगत देसाई इन तस्वीरों में रोमांटिक अंदाज़ में पोज दे रहे हैं। कहीं उन्हें एक-दूसरे को Kiss करते देखा जा रहा है तो कहीं वे हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे हैं।
710
32 साल की अमाला पॉल और जगत देसाई की शादी की तस्वीरें देखने के बाद एक्ट्रेस के फैन उनकी जोड़ी की तारीफ़ कर रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं।
810
एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "शादी की मुबारकबाद।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "आप लोगों के लिए बेहद खुश हूं। बधाई हो।" एक यूजर ने लिखा है, "आप दोनों बहुत प्यारे लग रहे हो।"
910
रिपोर्ट्स की मानें तो अमाला पॉल के पति जगत देसाई गोवा के रहने वाले हैं और एक लग्जरी विला में बतौर मैनेजर काम करते हैं।
1010
जगत देसाई अमाला पॉल के दूसरे पति हैं। एक्ट्रेस की पहली शादी 2014 में तमिल फिल्मों के डायरेक्टर ए. एल. विजय से हुई थी। हालांकि, 2017 में उनका तलाक हो गया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।