एंटरटेनमेंट डेस्क. दुनियाभर में प्यार का दिन वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। यह ऐसा दिन है, जब कई सेलिब्रिटीज अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए इस दिन ही शादी करते हैं। नजर डालिए ऐसे ही 5 सेलेब कपल पर...
अरशद वारसी ने 14 फ़रवरी 1999 मारिया गोरेट्टी से शादी की थी और वे दो बच्चों के पैरेंट्स हैं। बताया जाता है कि कपल की पहली मुलाक़ात 1991 में तब हुई थी, जब अरशद मारिया के कॉलेज में एक डांस शो को जज करने गए थे। उनकी दो शादियां हुई थीं। उन्होंने चर्च में शादी की थी और निकाह भी पढ़ा था।
25
संजय दत्त ने दूसरी शादी रिया पिल्लई से की थी और यह 14 फ़रवरी 1998 को हुई थी। शादी के 5 साल बाद 2003 में रिया टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के साथ रिश्ते में आ गई थी। इतना ही नहीं, संजय दत्त के साथ रिश्ते में रहते हुए ही रिया ने पेस की बेटी को जन्म दिया था। 2008 में संजू और रिया का तलाक हो गया था।
35
'बड़े अच्छे लगते हैं' सीजन-1 से घर-घर में पॉपुलर हुए राम कपूर ने 14 फ़रवरी 2003 को गौतमी से शादी की। दोनों का अफेयर टीवी सीरियल 'घर एक मंदिर' के सेट पर हुई थी। शादी के बाद राम और गौतमी दो बच्चों के पैरेंट्स बन चुके हैं।
45
टीवी की शांति यानी मंदिरा बेदी ने बॉलीवुड फिल्मों के डायरेक्टर राज कौशल से 14 फ़रवरी 1999 को शादी की दोनों का एक बेटा है वीर कौशल। उन्होंने तारा बेदी नाम की बेटी को गोद भी लिया। 2021 में राज कौशल का निधन हो चुका है।
55
'कहता है दिल जी ले ज़रा' जैसे सीरियल्स में नजर आए अभिनेता रुसलान मुमताज़ ने 14 फ़रवरी को गर्लफ्रेंड निराली मेहता से शादी की। दोनों की पहली मुलाक़ात श्यामक डाबर की डांस अकादमी में हुई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।