'पुष्पा पुष्पराज' अल्लू अर्जुन लेंगे बॉलीवुड में एंट्री, 250 करोड़ में बन रही इस फिल्म में आएंगे नजर?

Published : Feb 13, 2023, 09:41 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'पुष्पा : द राइज' से दुनियाभर के दर्शकों पर अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख सकते हैं। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है। 

PREV
17

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, अगर सबकुछ प्लान के हिसाब से चला तो अल्लू अर्जुन शाहरुख़ खान स्टारर अपकमिंग फिल्म 'जवान' में महत्वपूर्ण किरदार निभा सकते हैं।

27

कहा जा रहा है कि 'जवान' के मेकर्स ने अल्लू अर्जुन को फिल्म में एक रोल ऑफर किया है। हालांकि, यह फुल फलेज्ड रोल होने की बजाय कैमियो भूमिका है।

37

भले ही अल्लू अर्जुन की भूमिका छोटी हो या फिर बड़ी, लेकिन अगर यह सही है तो निश्चित तौर पर यह उनकी पहली हिंदी फिल्म होगी, वह भी बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख़ खान के साथ।

47

'जवान' का निर्माण तमिल फिल्मों के जाने-माने डायरेक्टर एटली कुमार के निर्देशन में हो रहा है और यह शाहरुख़ खान के साथ ही नहीं, हिंदी में भी उनकी पहली फिल्म है, जिसे पैन इंडिया रिलीज किया जाएगा।

57

फिल्म में साउथ इंडियन फिल्मों के कई स्टार्स शाहरुख़ खान के साथ काम कर रहे हैं। इनमें प्रियामणि, नयनतारा और विजय सेतुपति शामिल हैं। फिल्म इसी साल 2 जून को रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म का निर्माण लगभग 250 करोड़ रुपए के बजट में हो रहा है। 

67

बात अल्लू अर्जुन की करें तो वे फिलहाल अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा : द रूल' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो 2021 में रिलीज हुई सुपरहिट 'पुष्पा : द राइज' की सीक्वल है। पहले पार्ट की सफलता के बाद इस पार्ट से बेहद उम्मीदें जताई जा रही हैं। 

77

सुकुमार के निर्देशन में बन रही 'पुष्पा : द रूल' में अल्लू अर्जुन के अलावा फहाद फाजिल, रश्मिका मंदाना, अनुसूया भारद्वाज और सुनील की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। फिलहाल इस पार्ट की रिलीज डेट का एलान नहीं हुआ है।

और पढ़ें…

टाइगर श्रॉफ की वजह से अक्षय कुमार को रोज करानी पड़ रहीं फिजियोथेरेपी, बोले- 55 साल की उम्र...

कोई शादी के 3 तो कोई 6 महीने बाद ही बन गई मां, जानिए बॉलीवुड की ऐसी ही 6 एक्ट्रेस के बारे में

किसी ने 58 करोड़ का हार तो किसी ने दी 3.5 करोड़ की कार, वैलेंटाइन डे पर इन 10 सेलेब्स ने दिए सबसे महंगे तोहफे

EX-BF के रिसेप्शन में पति के बिना पहुंचीं आलिया भट्ट, SRK की बीवी समेत ये सेलेब्स भी बिना पार्टनर दिखे

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories