
दिग्गज एक्ट्रेस बी. सरोजा देवी के निधन से फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। ना केवल उनके फैन्स, फैमिली मेंबर्स पर बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में उनके कलीग रहे स्टार्स भी इस खबर से दुखी हैं। सुपरस्टार रजनीकांत भी उन एक्टर्स में शामिल हैं, जिन्होंने बी. सरोजा देवी के साथ स्क्रीन शेयर की थी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दिग्गज एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि दी है। रजनीकांत ने बी. सरोजा के निधन की खबर मिलने के बाद X पर लिखा है, "महान एक्ट्रेस सरोजा देवी, जिन्होंने लाखों फैन्स के दिल जीते थे, अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनकी आत्मा को शांति मिले।"
रजनीकांत और बी. सरोजा देवी ने 1976 में रिलीज हुई 'कथा संगम' में साथ काम किया था। यह कन्नड़ भाषा की एंथोलॉजी फिल्म थी, जिसका निर्देशन पुत्तन कनागल ने किया था। तीन पार्ट में बनी इस फिल्म में जी, के. गोविंद राव, लोकांत, कल्याण कुमार, बी. सरोजा देवी, आरती और रजनीकांत ने अहम् किरदार निभाए थे। कन्नड़ फिल्म में सपोर्टिंग रोल करने के बाद रजनीकांत ने इस फिल्म के तीसरे भाग Munithayi के तमिल रीमेक Kai Kodukkum Kai में लीड रोल निभाया था।
बी. सरोजा देवी को श्रद्धांजलि देने वालों में एक्ट्रेस खुशबू सुंदर भी शामिल हैं। उन्होंने उनके निधन को सिनेमा के एक स्वर्णिम युग के अंत की नज़र से देखा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "सिनेमा के एक स्वर्णिम युग का अंत। सरोजा देवी अम्मा अब तक की सबसे महान एक्ट्रेस थीं। साउथ में कोई और महिला एक्टर ने उनके जैसे नाम और फेम को एन्जॉय नहीं किया। वे बहुत ही प्यारी थीं। उनके साथ बहुत अच्छा तालमेल था। मेरा बेंगलुरु जाना उनसे मुलाक़ात के बगैर अधूरा था और जब कभी वे चेन्नई में होती थीं तो कॉल करती थीं। उनकी बहुत याद आएगी। अम्मा आपकी आत्मा को शांति मिले।"
बी. सरोजा देवी ने कन्नड़ फिल्मों से अपनी शुरुआत की थी। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी तमिल सिनेमा में मिली। उन्होंने एमजी रामचंद्रन के साथ 26 फिल्मों में काम किया था। शिवाजी गणेशन, जेमिनी गणेशन के साथ भी उनकी जोड़ी खूब जमी। तेलुगु में एनटी रामा राव और ए. नागेश्वर राव के साथ उन्होंने कई फ़िल्में दीं। इसी तरह हिंदी में शम्मी कपूर के साथ उनकी जोड़ी जमी थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।