
एंटरटेनमेंट डेस्क. कन्नड़ एक्टर चेतन चंद्र पर रविवार को लगभग 20 लोगों की भीड़ ने जानलेवा हमला किया। इसमें वे बुरी तरह घायल हो गए हैं। खुद चेतन चंद्र ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर आपबीती साझा की है और इंसाफ की गुहार लगाई है। वीडियो में चेतन खून से लथपथ दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे पर खून के निशान हैं और उनके कपड़ों को भी खून में सना देखा जा सकता है। चेतन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "बहुत ही बुरा अनुभव। इंसाफ चाहता हूं।" इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाली इमोजी शेयर की है।
चेतन चंद्र बोले- नशे की हालत में पीछा किया, कार डैमेज की
चेतन ने बताया कि बेहद नशे में धुत एक इंसान ने उनका पीछा किया और उनकी कार डैमेज कर दी। वे कहते हैं, "मैंने देखा कि एक आदमी उन्हें लूटने की कोशिश कर रहा था। इसलिए मैंने कार के डैमेज को लेकर उनसे संपर्क किया। कुछ मिनट बाद 20 लोगों का एक ग्रुप आया, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी।"
भीड़ के हमले में टूटी अभिनेता चेतन चंद्र की नाक
घटना के बाद चेतन इंस्टाग्राम पर लाइव आए और बोले, “देखिए, आज मेरे साथ क्या हुआ? उन्होंने मुझ पर हमला किया और मेरी नाक तोड़ दी। मुझे पुलिस से तुरंत ट्रीटमेंट मिला। हालांकि, ग्रुप ने लौटकर आया और उसने मेरी कार को डमेज कर दिया। यह भयानक अनुभव है।”
पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना के बाद चेतन चंद्र ने तुरंत ही पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। बेंगलुरु के कग्गालिपुरा पुलिस थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। रोड रेज का मामला है।क्योंकि आरोपी नशे में थे और एक्टर की कार से आगे निकलने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को अरेस्ट भी कर लिया है। आगे की जांच जारी है।
और पढ़ें….
साउथ की TOP 9 एक्ट्रेस से अमीर सनी लियोनी, बस एक के आगे नहीं टिकतीं
'TMKOC' की छोटी सोनू करने जा रहीं शादी, बॉयफ्रेंड को ऐसे किया प्रपोज
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।