साउथ एक्टर धनुष की फिल्म तेरे इश्क में शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को पहले दिन अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसी बीच आपको धनुष की पिछली 7 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल बता रहे हैं। जानते हैं कितनी हिट रही और कितनी फ्लॉप और कैसा रहा इनका कलेक्शन।
2022 में आई धनुष की फिल्म तिरुचित्रम्बलम ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचाया। 30 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 101 करोड़ का बिजनेस किया। मूवी ब्लॉकबस्टर रही।
27
फिल्म नाने वरुवेन
धनुष की फिल्म नाने वरुवेन 2022 में रिलीज हुई थी। ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप रही। इसका बजट 30 करोड़ था और इसने 35.6 करोड़ कमाए थे।
2023 में आई धनुष की फिल्म वाथी सुपरहिट रही। 65 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए 105 करोड़ का कारोबार किया।
47
फिल्म कैप्टन मिलर
धनुष की 2024 में आई फिल्म कैप्टन मिलर की रिलीज से पहले खूब चर्चा हुई थी। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। 50 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 73 करोड़ कमाए थे।
57
फिल्म रायन
2024 में आई धनुष की फिल्म रायन का जलवा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला। 100 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 160 करोड़ का बिजनेस किया।
67
फिल्म कुबेरा
इसी साल यानी 2025 में आई धनुष की फिल्म कुबेरा एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म थी, लेकिन ये खास कमाल नहीं दिखा पाई। 150 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 132 करोड़ कमाए, फिर भी फ्लॉप रही।
77
फिल्म इडली कढ़ाई
2025 में आई धनुष की फिल्म इडली कढ़ाई भी बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म नहीं कर पाई। 104 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 71.54 करोड़ का कलेक्शन किया। ये फ्लॉप रही।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।