
एंटरटेनमेंट डेस्क. ध्रुव सरजा स्टारर कन्नड़ फिल्म 'मार्टिन' को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। ख़बरों की मानें तो यह फिल्म एक-दो नहीं, बल्कि दुनियाभर में 13 भाषाओं में एक साथ रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि एपी अर्जुन के निर्देशन में बनी यह एक्शन पैक्ड फिल्म पहले पैन इंडिया रिलीज होने वाली थी। लेकिन इसके मेकर्स ने अब इसे दुनियाभर में रिलीज करने का प्लान कर लिया है। खास बात यह है कि इसे 13 भाषाओं में एक साथ रिलीज किया जाएगा। फिल्म के निर्माता उदय मेहता ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
13 भाषाओं में एक साथ रिलीज होगी कन्नड़ फिल्म 'मार्टिन'
निर्माता उदय मेहता ने अपने एक स्टेटमेंट में कहा, "पारंपरिक अप्रोच, जहां पैन इंडिया फिल्मों को इंटरनेशनल मार्केट में कुछ महीने बाद रिलीज किया जाता है, से हटकर मार्टिन का लक्ष्य को-ऑर्डिनेटेड ग्लोबल लॉन्च का है। यह फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम, और हिंदी में रिलीज होगी। साथ ही इसे बंगाली, अरबी, बांग्ला, जापानी, चीनी, रूसी और स्पेनिश में भी रिलीज करने की प्लानिंग की गई है।"
दुबई में 5 भाषाओं में रिलीज की जाएगी 'मार्टिन'
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में आगे लिखा है कि 'मार्टिन' को दुबई में पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। वहीं, साउथ अमेरिका में इसे अरबी और स्पेनिश में भी रिलीज करने की प्लानिंग है। रूस में भारतीय फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है। इसलिए मेकर्स इसे वहां रूसी और चीनी दोंनों भाषाओं में रिलीज करने की संभावना तलाश रहे हैं। 'मार्टिन' के निर्माताओं के इस कदम को अभूतपूर्व कदम के तौर पर देखा जा रहा है, जिसका मकसद इंटरनेशनल मार्केट से फायदा उठाना है।
13 भाषाओं में ही रिलीज किया जाएगा मार्टिन का ट्रेलर
रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि 'मार्टिन' का ट्रेलर भी उन 13 भाषाओं में आएगा, जिनमें इसे रिलीज करने की प्लानिंग है। वैसे तो सभी ट्रेलर एक साथ 5 अगस्त को मुंबई में रिलीज किए जाएंगे, लेकिन कन्नड़ ट्रेलर 4 अगस्त को बेंगलुरु के वीरेश थिएटर में दिखाया जाएगा। हालांकि, इसके लिए दर्शकों को पैसा खर्च करना होगा।
कब रिलीज होगी कन्नड़ फिल्म 'मार्टिन'
मार्टिन के बारे में ज्यादा बात करें तो यह फिल्म 11 अक्टूबर 2024 को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी। फिल्म में ध्रुव सरजा के अलावा वैभवी शांडिल्य, अन्वेषी जैन, सुकृता वागले, अच्युत कुमार और निकितिन धीर भी अहम् भूमिका में दिखाई देंगे।
और पढ़ें…
आ रहीं अजय देवगन की ये 5 सीक्वल्स, 2 की रिलीज में बस 15 दिन का अंतर
जया बच्चन ने राज्यसभा में ऐसा क्या कहा कि ठहाका मारकर हंस पड़े जगदीप धनखड़
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।